Karan Kundrra Instagram Pic : करन कुंद्रा ने एक बार फिर से अपने हैंडसम लुक से लोगो की बोलती बंद दी हैं। करन कुंद्रा टीवी जगत के फेमस सेलेब्स में से एक हैं। वो Roadies जैसे शो को होस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा करन कुंद्रा को पहचान इमेंजिन टीवी पर आने वाले शो कितनी मोहब्बत हैं से मिली थी। घर-घर में उनकी व आरोही की जोड़ी लोगो को पंसद आने लगी थी। लेकिन करन की लाइफ में वास्तविक रूप से मोड़ बिग बॉस 15 के बाद जहाँ उन्होने भले ही शो को ना जीता हो। लेकिन लोगो के दिलो में जो पहचान बनाई उसकी वजह से लोग आज भी उनको पंसद करते हैं। तो वहीं उनको बिग बॉस के घर में उनकी लव लाइफ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी मिल गई। जिनको लेकर खबरे आ रही कि इस साल वो उनसे शादी कर सकते हैं।


Karan Kundrra Instagram Pic: करन कुंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरे साझा करते रहते हैं। इस बार करन ने हॉफ शर्ट में ब्लू, व्हाइट एंड रेड चेक में शर्ट पहना हुआ हैं। और गले में माला जोकि इनके लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाता हैं।


करन कुंद्रा हर एक लुक में महफिल लूट लेते हैं। यही वजह हैं कि उनकी कोई भी तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। करन कुंद्रा इस समय कलर्स पर आने वाले शो इश्क में घायल में वैंपायर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका ये किरदार लोगो को काफी पंसद आ रहा हैं।


करन कुंद्रा ने इन तस्वीरो को साझा करते हुए लिखा- Dil de naal jigarraa vi rakhdaa..

Tahin yaraan de naal dushman vi rakhdaa..

Pitth pichey taan saare nafrat felaandey..

Mein tere mooh tey tera sach dassda