Karan Kundrra Latest Pic: टेलीविजन इंड्रस्टी व बिग बॉस 15 के पॉपुलर स्टार करन कुंद्रा (Karan Kundrra) की पॉपुलर्टी आखिर किससे छुपी हैं। करन हर रोज अपने नए-नए लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं। करन कुंद्रा का करियर टीवी सीरियल से शुरू हुआ। जिसके बाद उन्होने जाने-माने शोज के जज के तौर पर भी काम किया। तो वहीं Lock Upp के पहले सीजन में जेलर का किरदार निभाया था। करन कुंद्रा व उनकी लव लाइफ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की जोड़ी बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की सबसे ज्यादा लोकप्रिय जोड़ी हैं। खबरो की माने तो जल्द ही दोनो शादी के बंधन बंधने वाले हैं।


करन कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तस्वीरे साझा की हैं, जिसमें करन कुंद्रा का स्टाइल इस बार थोड़ा हट के नजर आ रहा हैं। करन कुंद्रा के फैंस को उनका ये लुक बहुत-ही ज्यादा पंसद आया हैं।


इन तस्वीरो में करन कुंद्रा ने ग्रे कलर की लॉग जैकेट व व्हाइट शर्ट के साथ पैंट पहना हुआ हैं। उनके इस लुक यदि कोई चीज सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती हैं तो वो हैं करन कुंद्रा की हेयर, करन का ये लुक देखकर फैंस उनकी तुलना Wolf के लुक से कर रहे हैं।


करन कुंद्रा का ये लुक फैंसं को बहुत-ही ज्यादा पसंद आया हैं। फैंस ने उनके इस लुक पर भर-भरकर कमेंट किया हैं। तो वहीं एक फैन ने लिखा हैं कि- BB15 ke wolf se seedha real wala wolf. फैंस द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि ये ऑउटफिट करन कुंद्रा ने भेड़िया लुक के लिए अपनायी हैं। हो भी सकता हैं क्योकि वरूण धवन की फिल्म भेड़िया इसी महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती हैं। जिसके प्रमोशन में इस समय वरूण धवन व कृति सेनन व्यस्त हैं।