अक्षय कुमार नॉन वेजिटेरियन से कैसे बन गए वेजिटेरियन जानिए, क्या हैं इसके पीछे की खास वजह
Tags:

Akshay Kumar Instagram: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक ऐसे एक्टर हैं। जो अपनी डाइट से लेकर सोने-उठने के समय हर एक चीज में काफी पंचुअल रहते हैं। अक्षय कुमार एक वेजिटेरियन एक्टर हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि अक्षय कुमार पहले नॉन वेजिटेरियन एक्टर थे। आज हम आपको बताते हैं कि क्यो अक्षय कुमार ने नॉनवेज से दूरी बना ली।
अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 की वजह से चर्चा में हैं। जिसका टीजर लॉन्च कर दिया गया हैं। अक्षय कुमार का आजकल एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। जिसमें अक्षय कुमार सिर में जटाओं के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले अक्षय ने ओ माय गॉड में परेश रावल के साथ काम किया था। भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अक्षय कुमार ने नॉनवेज से परहेज कर लिया। यह किस्सा उनकी फिल्म से ही जुड़ा हुआ हैं। बता दे कि अक्षय कुमार की माँ अरूणा बेटे की हर फिल्म के बारे में पूरी जानकारी देती थी। वह समय-समय पर अक्षय को कई महत्वपूर्ण जानकारी देती थी। जब अक्षय की माँ को पता चला कि उनका बेटा ओ माय गॉड में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने जा रहा हैं। तो उन्होंने अक्षय कुमार को एक सुझाव दिया।
अक्षय की माँ ने कहा कि- जबतक यह फिल्म पूरी नहीं होती तब तक नॉनवेज मत खाना क्योकि तुम भगवान के रोल में दिखाई देने जा रहे हो। ऐसे में उनके जैसा जीवन जीना भी जरूरी हैं। अक्षय को उनकी माँ का ये सुझाव काफी पसंद आया और उन्होंने नॉनवेज छोड़ दिया और वेजिटेरियन बन गए।
इस फिल्म के बाद अक्षय ने हमेशा के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया उनको लगा कि वो नॉनवेज खाए बिना भी रह सकते हैं। बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी -2 अगले महीने 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।