Shehnaaz Gill की तारीफो में Munawar Faruqui ने लिखी शायरी, लोगो ने की जमकर तारीफ

Shenaaz Gill & Munawar Faruqui Latest Pic: सोशल मीडिया के दो फेमस चेहरे यानि शहनाज गिल व मुन्नवर फारूखी नजर आए एक साथ जहाँ शहनाज गिल को हर कोई पसंद करता हैं तो वहीं मुन्नवर फारूखी के कुछ ऐसे कमेंट हैं जिसकी वजह से उनको लोगो की नफरत का भी शिकार होना पड़ा हैं। लेकिन दोनो की पॉपुलर्टी काफी ज्यादा हैं। यही वजह हैं कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 ना जीत के भी अपने क्यूटनेस से लोगो के दिलो को जीतकर आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ फिल्में बना रही हैं। तो वहीं मुन्नवर फारूखी भी ओटीटी पर आने वाले शो Lock UP के पहले सीजन को जीत चुके हैं।
शहनाज गिल के साथ मुन्नवर फारूखी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें मुन्नवर ने शहनाज गिल की तारीफ करते हुए उनके लिए कुछ लाइने लिखी हैं। जो काबिले तारीफ हैं।
मुन्नवर फारूखी ने शहनाज गिल के लिखा- Ab nahi hum charago ke mohtaj
uski ankhein mehfile roshan karti hai
Mai kitaaben almari me rakh aaya hun
Suna hai woh ba-kamaal insaan padti hai.
- Munawar
इसके साथ ही मुन्नवर ने शहनाज गिल के लिए लिखा कि उनका हार्ट काफी ब्यूटिफुल हैं।
She is beautiful at heart too
शहनाज गिल इस समय एक चैट शो को होस्ट कर रही हैं। जिसमें बॉलीवुड के सितारो के साथ गॉसिप करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा जल्द ही शहनाज गिल की दो फिल्में आने वाली हैं। जिसमें एक में वो सलमान खान के साथ तो वहीं दूसरे में जॉन अब्राहम के साथ नजर आऐंगी। इसके अलावा शहनाज गिल का जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो आने वाला हैं।