Navratri 2022: भक्तो ने माँ दुर्गा के लिए बनाया अनोखा पंडाल नवरात्री में बनाया न्यूजपेपर का प्रयोग करके पंडाल, झारखंड के देवधर में यह ईको फ्रैंडली पंडाल बनाया जा रहा हैं, जिसमें 10 लोगो की टीम ने 12 हजार न्यूज पेपर का प्रयोग कर 25 दिनों में तैयार किया हैं।


पितृपक्ष खत्म होने वाला ही हैंं तथा भक्तों द्वारा माता रानी का पंडाल सजाया जाने लगा हैं, इसी में देवघर के भक्तो ने माँ के ईको फ्रैंडली पंडाल बनाया हैं। जिसके लिए 12 हजार न्यूजपेपर का प्रयोग किया हैं। ये पंडाल देखने में काफी सुंदर हैं। इस सोमवार से घर-घर में माता रानी नौ दिनो के लिए पधारेंगी।


पंडाल की छत से लेकर हर एक चीज न्यूज पेपर का प्रयोग करके बनायी गयी हैं। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। इस पंडाल की हर तरफ सराहना हो रही हैं।


भगवान भोलेनाथ की धरती देवघर पहले ही कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध हैं, देवघर के मारकंडे जजवाड़े एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें भारत सरकार से सीनियर फैलोशिप मूर्तिकार में अवार्ड भी मिला हैं।


. मारकंडे जज्वाड़े लगभग 12000 न्यूज़पेपर के पन्नों से देवी दुर्गा का पंडाल सजाया हैं। जो देखने में बहुत ही आकर्षक व भव्य प्रतित हो रहा हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों का पूरा ध्यान मंत्र, जप और तप आदि के माध्यम से देवी को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। तो वहीं मारकंडे जज्वाड़े ने अपनी कलाकृति से सबका दिल जीत लिया हैं। जहाँ बास-बलि से लोग पंडाल सजा रहे हैं, वहीं इन्होने न्यूजपेपर से पंडाल बनाकर अपनी कलाकृति का अनोखा प्रदर्शन किया हैं।