Shahrukh Khan Birthday : शाहरूख खान आज अपना 57वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर शाहरूख खान के फैंस आधी रात को उनको जन्मदिन की बधाईयाँ देने के लिए उनके घर के बाहर मन्नत पर इकट्ठा हुए। शाहरूख खान नें भी अपने फैंस को निराश नहीं किया वो आधी रात को अपने घर की बालकनी में अपने बेटे अब्राहम के साथ आकर फैंस की बधाईयाँ स्वीकार की।


ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रही हैं, जब हर बार कि तरह इस बार भी शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने लायक था। हर कोई अपने चहते किंग खान को उनके जन्मदिन की बधाईयाँ देना चाहता था। इस मौके पर शाहरूख खान अपनी बालकनी पर आकर अपने बेटे अब्राहम के साथ फैंस को शुक्रिया अदा किया।

शाहरूख खान के प्रशंसक ना केवल भारत में ही अपितु देश-दुनिया में हर जगह फैले हुए हैं। यहाँ तक की जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाम भारत आए थे। तो उन्होने भी शाहरूख के फिल्म दिल वाले दुल्हनियाँ ले जाएगें का जिक्र किया था। यही वजह हैं कि शाहरूख के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर अलग-अलग शहरों के स्टारस्ट्रक प्रशंसकों की सुबह से ही कतारें लगी हुई थीं, ताकि स्टार को अपने खास अंदाज में बधाई दी जा सके। कई लोगों ने मिठाई, टी-शर्ट, शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी अपने-अपने हाथो में लिए हुए थे।



शाहरुख लगभग 30 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद है। उनका जन्म साल 1927 में हुआ था। इनके पिता का एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी मां का नाम लतिफ फातिमा है। शाहरूख खान के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।


शाहरूख फैंस के बीच कितने फेमस हैं, ये आप खुद इन तस्वीरो से अंदाजा लगा सकते हैं। कैसे फैंस हाथो में पोस्टर लेकर उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।


शाहरुख खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएगे। इसके अलावा राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'डुंकी' भी है, जिसमें उनके अपोजिट तापसी पन्नू नजर आएगी। तो वहीं जवान व अन्य फिल्मों में अगले साल शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर नजर आएगे। इस साल शाहरूख की एक भी फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं।