Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में 27 जनवरी 1994 में एक ऐसी लड़की ने जन्म लिया जिसका दिवानी आज पूरी दुनिया हैं। वो लड़की कोई और नहीं शहनाज गिल हैं। जो आज अपना 29वॉ जन्मदिन हैं। और उन्होने अपने जन्मदिन को आज अपने दोस्तो व भाई शहबाज के साथ सेलिब्रेट किया। शहनाज गिल के लिए ये साल काफी खास हैं, क्योकि इस साल शहनाज गिल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज गिल ने जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए रील साझा किया हैं, जो आप इस लिंक Shehnaaz Gill पर क्लिक करके देख सकते हैं। शहनाज गिल के फैंस ने आज उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाईयाँ दी व गिफ्ट भी उनके लिए भेजे हैं। शहनाज के चाहने वालो की संख्या आ पूरी दुनिया में हैं। जहाँ शहनाज गिल को पहले पंजाब कि कटरीना कैफ के नाम से जाना जाता था। आज वहीं शहनाज गिल को किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने आप में ही एक ब्रांड बन चुकी हैं। 2015 से शहनाज ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की और आज वो बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं।


शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर बर्थ-डे सेलिब्रेट करते हुए रील साझा की हैं। जिसमें शहनाज ने एक साथ तीन केक कट किया हैं।


शहनाज गिल ने केट कर अपने भाई शहबाज को लगाया, शहनाज गिल के बर्थडे सेलिब्रेशन में वरूण भी नजर आए। शहनाज गिल केक कट करते समय काफी खुश नजर आ रही थी।


शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर ऑउट हो चुका हैं। जिसमें शहनाज गिल साउथ इंडियन लुक में नजर आई हैं। फिल्म में शहनाज गिल की जोड़ी राघव जुयाल के साथ हैं। जो सलमान खान के भाई का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में जस्सी गिल व श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी हैं। एक समय था जब जस्सी गिल बिग बॉस में आए थे और शहनाज गिल भावुक हो गई थी। अपने पुराने दिनो को याद करके जब उनकी लड़ाई हिमांशी खुराना से हुई थी। और आज शहनाज गिल उन्ही के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं, अपने आप में ही शहनाज के लिए एक बड़ी बात हैं।


शहनाज गिल के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं क्योकि ये उनकी सना की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं। 2015 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत गुरविंदर बरार के साथ म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से किया था। इसके बाद 2016 में कंवर चहल के 'माझे दी जट्टी' सॉन्ग में नजर आयी। 2017 में पंजाबी फिल्म 'सतश्री अकाल इंग्लैंड' में काम किया। जिसने इनकी किस्मत बदल दी। लेकिन शहनाज गिल की जिंदगी तब बदल गई जब वो Bigg Boss 13 का हिस्सा बनी।


शहनाज गिल के फैंस यानि #Shehnazzians व #SidNaaz ने उनके रील साझा करते ही उनको जन्मदिन की बधाईयाँ देनी शुरू कर दी।


शहनाज गिल के फैंस शहनाज के लिए सोशल मीडिया पर #HBDShehnaazGill ट्रेंड करा रहे हैं। शहनाज के फैंस के लिए आज का दिन बहुत-ही खास हैं क्योकि उनकी फेवरेट शहनाज का आज जन्मदिन हैं।


शहनाज गिल ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि बिग बॉस में आने के बाद उनकी जिंदगी इतनी बदल जाएगी। जहाँ उन्हें पहले सिर्फ पंजाब इंड्रस्टी में जाना जाता था। अब उन्हें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर एक इंड्रस्टी में पहचान मिल गई हैं। शहनाज गिल आने वाले समय में सलमान खान के साथ व साजिद खान की फिल्म 100 प्रतिशत तो वहीं जॉन अब्राहम के साथ स्कीन साझा करते हुए नजर आएंगी।