Shehnaaz Gill New Project: नए साल के आगमन में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने फैंस को दी खुशखबरी, शहनाज गिल ने 2023 में बॉलीवुड की दो फिल्मों में काम किया। जिसमें शहनाज गिल ने एक फिल्म में सलमान खान के साथ काम किया हैं तो वहीं उन्होंने साल के अंत में एकता कपूर की फिल्म में नजर आई थी। शहनाज गिल ने इसके अलावा कई सारे म्यूजिक वीडियोज में काम किया हैं।


शहनाज गिल की पॉपुलर्टी बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बाद इतनी बढ़ गई हैं कि शहनाज गिल को अब बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड या हर जगह जाना जाता हैं। शहनाज गिल को चाहने वालो की कमी नहीं हैं। उनकी कोई भी पोस्ट क्यो ना हो वो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। इसी बीच शहनाज गिल ने फैंस को एक और खुशखबरी दी हैं।


बता दे कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया हैं। जिसमें उन्होंने अपने न्यू म्यूजिक एलबम का पोस्टर साझा किया हैं। साल के शुरूआत में शहनाज के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। बता दे कि शहनाज गिल गुरू रंधावा के साथ एक नए म्यूजिक एलबम Sunsine में नजर आने वाली हैं। ये गाना कब रिलीज किया जाएगा। इसके बारे में अभी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई हैं।