Shahnaaz Gill Latest Pic: शहनाज गिल का नया गाना Ghani Syaani रिलीज हो चुका हैं। इस गाने में शहनाज गिल ने MC Square के साथ गाना स्वंय गाया हैं और एक्टिंग भी की हैं। जैसा कि सबको पता हैं कि शहनाज दिखने में जितनी खूबसूरत हैं। वास्तव में उतना ही खूबसूरत गाती भी हैं। शहनाज गिल के द्वारा किए गए किसी भी प्रोजेक्ट को वैसे तो प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ती हैं क्योकि शहनाज गिल खुद में ही एक ऐसी ब्रांड बन चुकी हैं। कि किसी भी प्रोजेक्ट को पॉपुलर कराने के लिए उनका नाम ही काफी हैं। उनके फैंस उनको इतना प्यार करते हैं।


शहनाज गिल अपने गाने Ghani Syaani के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर सिंगर MC Square के साथ इस Weekend Ke Vaar पहुँची हैं। शहनाज गिल की वास्तविक जर्नी भी यही से शुरू हुई थी। आज शहनाज गिल लोगो के बीच इतनी ज्यादा पॉपुलर हैं तो इसके पीछे की वजह Bigg Boss 13 और जैसा कि वो कहती हैं उनके खास दोस्त Sidharth Shukla का सपोर्ट हैं। बिग बॉस के कितने भी सीजन आ जाए इन दोनो जैसा कभी कोई नहीं आएगा।


शहनाज गिल जब बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आयी थी। तब व चबी व क्यूट सी शहनाज गिल लगती थी। लेकिन उन्होने जिस तरह बिग बॉस के बाहर आकर अपने आपको फिट किया और अपनी पूरी ही काया पलट कर दी। वो कितनो के लिए आदर्श बन गयी हैं। तो वहीं कितनो के मुहँ पर थप्पड़ मारा हैं। जो बिग बॉस में उनके हेल्थ को लेकर मजाक बनाते हैं। अब शहनाज गिल ना केवल क्यूट ही हॉट भी लगती हैं।



शहनाज गिल ने बिग बॉस 16 के सेट पर ब्लू कलर की ड्रेस व पोनी करके पहुँची थी। जिसमें वो बला कि खूबसूरत लग रही थी। शहनाज को जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया।


शहनाज गिल ने बिग बॉस 16 के सेट पर शो के होस्ट व बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की


शहनाज गिल का गाना Ghani Syaani दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आया हैं। और वो इस समय You tube पर ट्रेडिंग लिस्ट में हैं।