Desi Vibe With Shehnaaz Gill: शहनाज गिल इस समय अपने शो Desi Vibe With Shehnaaz Gill में बॉलीवुड के स्टार्स के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल के शो का ये दूसरा एपिसोड होगा। शहनाज गिल के बारे में हर कोई जानता ही हैं कि कैसे वो अपनी क्यूटनेस से लोगो का दिल जीत लेती हैं। उसी तरह इस शो में भी वो अपने क्यूट अंदाज से बॉलीवुड स्टार्स का दिल जीतते हुए नजर आएगी। जिस तरह से शहनाज गिल की पॉपुलर्टी हैं उसे देखते हुए ये कहा जा सकता हैं कि वो दिन दूर नहीं जब शहनाज गिल का शो Coffee With Karan को टक्कर देंगी।


शहनाज गिल के शो में इस बार बॉलीवुड के मोस्ट टैंलेंटेड एक्टर Ayushmann Khurrana आए हुए हैं। आयुष्मान खुराना जीतनी अच्छी एक्टिंग करते हैं वो उतना अच्छा गाना भी गाते हैं। शहनाज गिल आयुष्मान खुरान के साथ क्या-क्या गॉसिप्स करती हैं। ये तो जब शो रिलीज हो जाएगा। तब ही पता चलेगा।


शहनाज गिल इस शो के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी जल्द ही नजर आएंगी। सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। फिर शहनाज साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शहनाज (Shehnaaz Gill) के अलावा जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।


शहनाज गिल के शो Desi Vibe With Shehnaaz के पहले गेस्ट राजकुमार राव थे। शहनाज गिल ने राजकुमार राव के साथ मिलकर काफी मस्ती की और दर्शको को इस शो का पहला एपिसोड काफी पसंद आया।