Shiv Thakare Instagram : शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के बाद टीवी जगत के एक चर्चित नाम बन गए हैं। शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरूआत Roadies से की थी। उसके बाद शिव ठाकरे ने बिग बॉस मराठी को जीता था। जिसके बाद मराठी जगत के लोगो के बीच शिव ठाकरे की एक अच्छी-खासी फैन फॉलोईंग बना ली थी। जिसके बाद शिव ठाकरे का सपना Bigg Boss 16 में जाने के बाद पूरा हो गया। Bigg Boss में जाने का सपना शिव ठाकरे का बहुत पुराना था। 2022 में उनका ये सपना पूरा हुआ। शिव ठाकरे इसके लिए हमेशा बिग बॉस को शुक्रिया कहते थे। शिव भले ही इस सीजन को जीत ना पाए हो लेकिन उन्होने लोगो के दिलो में हमेशा के लिए जगह बना ली हैं। यही वजह हैं कि शिव ठाकरे से जुड़े अपडेट्स के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं।

शिव ठाकरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तस्वीरे साझा करते रहते हैं। हर एक लुक में शिव काफी स्मार्ट लगते हैं।

शिव ठाकरे ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। जिसमें फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं। फराह ने बिग बॉस में कहा था कि वो शिव ठाकरे को अपना भाई मनाती हैं।

इस समय शिव ठाकरे Colors TV पर आने वाले कॉमेडी शो Entertainment Ki Raat Housefull में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और फैंस को काफी हँसा रहे हैं।

शिव ठाकरे पेशे से एक अच्छे डांसर भी हैं और उनकी स्वंय की एक डांसिंग एकेडमी हैं। जिसमें वो बच्चो को डांस सीखाते हैं।

शिव ठाकरे का जीवन बहुत-ही संघर्षो से भरा रहा हैं। लेकिन शिव ठाकरे ने कभी हार नहीं मानी और आज वो इस मुकाम पर पहुँच गए हैं।