Sushant Singh Rajput Death Anniversary : सुशांत सिंह राजपूत आज के ही दिन दुनिया को छोड़कर अपने चाहने वालों को अलविदा कहकर चले गए थे। आज सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को 3 साल पूरे हो गए हैं। जहाँ सुशांत के फैंस व उनके चाहने वालों को लगता हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर किया गया हैं। जिसके लिए वो आजतक जस्टिस की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस की जाँच में अभी तक इस बात पर मोहर नहीं लगाई गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने कम उम्र में काफी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की 50 इच्छाँए थी। जिसमें से उनकी 13 इच्छाऐं पूरी हुई थी, तो वहीं 37 इच्छाऐं अधूरी रह गई। चलिए आज हम आपको सुशांत सिंह राजपूत की उन इच्छाओं के बारे में बताते हैं।

सुंशात सिंह राजपूत की ये आखिरी पोस्ट हैं, जो उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। जिसमें उनकी माँ हैं । तो आज हम आपको सुशांत के उन ख्वाहिशो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

जिसमें से एक ख्वाहिश थी, जंगल में एक हफ्ते रहना व 6 पैक एब्स बनाना , लीगो जाना, अंटाटिका जाना व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना।

इसके साथ ही सुशांत लैफ्टहैंड बैटमैन की तरह क्रिकेट खेलना चाहते थे। इसके अलावा ट्रेनिस खेलना व मोर्स कोड सीखना चाहते थे।

इसके साथ ही उनके सपनों में किताब लिखना व 10 डांस फॉर्म्स सीखना भी शामिल हैं। मुफ्त शिक्षा के लिए काम करना व उसे बढ़ावा देना उनकी ख्वाहिशों में शामिल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की ख्वाहिशों में से ये कुछ ख्वाहिशे थी। जिनमें से उन्होंने कुछ पूरा किया व कुछ ख्वाहिशे अधूरी ही रह गई।