दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, पूरा शहर हुआ राममय, देखे तस्वीरे

Ayodhya Deepotsav 2022: उत्तर प्रदेश में रामलला की नगरी अयोध्या पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज गयी हैं। अयोध्या के घाट पर 18 लाख तक दिए जलाकर नया रिकार्ड बनाया जाएगा। अयोध्या में हर तरफ रोशनी छायी हुई हैं। इसे देख ऐसा लग रहा हैं जैंसे कि अयोध्या अपने राजा राम, माता सीता, भईया लक्ष्मण व भक्त हनुमान का भव्य स्वागत करने के लिए पलके पिछाऐं खड़ी हैं। अयोध्या में ये नजारा देखने लायक हैं। जो अयोध्या में जाकर दीपोत्सव का आंनद नहीं उठा सकते हैं, वो वहाँ की तस्वीरे देखे
पीएम मोदी के स्वागत के लिए हर तरफ उनके पोस्टर व बड़े आकार का कटआउट लगाया गया हैं। इसके पीछे लाइटे लगायी गयी हैं। जिसकी वजह से ये और ज्यादा हाइलाइट हो रहा हैं।
अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर ना केवल भारत से ही अपितु विदेशो से भी रामलीला का आयोजन करने के लिए कलाकारो आए हैं। और अपनी कलाओं का प्रदर्शन दिखा रहे हैं।