UP News: देश के 24 स्मारक और स्थल गायब हो चुके हैं। इनमें से आधे उत्तर प्रदेश के हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, असम, हरियाणा के स्मारक-स्थल शामिल हैं। देश में ASI कुल 3,693 विरासत स्थल को प्रोटेक्ट करता है, जिनमें से 743 स्थल केवल उत्तर प्रदेश में हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने पिछले आठ सालों में 8,478 गांवों का सर्वे किया। उनमें से 2,914 में पुरातात्विक अवशेष प्राप्त किए हैं। जिसके अनुसार ASI पुरातनों के अवशेषों का पता लगाने के लिए गांव-गांव सर्वे करता रहा हैं।

देश के 24 स्मारक लापता यूपी के आधे से ज्यादा-

संसद में सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देश में स्वतंत्रता के बाद से 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्मारकों-स्थलों के 210 चोरी के मामले दर्ज किए गये हैं। इनमें चोरी हुई 486 वस्तुएं शामिल हैं, जिसमें से 91 वस्तुओं को बरामद की जा चुकी हैं। जबकि बाकी वस्तुओं की जांच चल रही हैं। ASI कुल 3,693 विरासत स्थल को देशभर में प्रोटेक्ट करता है, जिनमें से 743 स्थल केवल उत्तर प्रदेश में हैं, जो स्थलों के मामले में सभी राज्यों में बड़ा हैं।

2014-15 से 2021-22 तक के ASI के गांव-गांव किए गए सर्वे के बारे में राज्यवार दी हैं, इसमें कुल 8,478 गांवों में से पंजाब में 1,459 और कर्नाटक में 933 गांवों का सर्वे किया गया। इन दोनों राज्यों में से 130 और 806 गांवों में पुरातात्विक अवशेष प्राप्त किए गये हैं।

143 पर लगता एंट्री चार्ज-

केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने देश में टिकट वाले और बिना टिकट वाले ASI स्मारकों की संख्या के बारे में बताया कि देश में प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष (AMASR) अधिनियम, 1958 के तहत 3,693 स्मारक, स्थल राष्ट्रीय महत्व के घोषित किए गए थे। इनमें 143 स्मारकों पर ही एंट्री चार्ज लगता हैं।

905 गांवो में पुरातात्विक अवशेष मिले-

बीते पांच सालों यानी (2017-2021) के दौरान 3152 गांवों का सर्वे किया गया था। जिनमें से 905 गांवों में पुरातात्विक अवशेषों की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि ASI उत्तर प्रदेश में 144 मंदिरों सहित 743 स्मारकों की देखरेख करता है। जिनमें से1,224 स्मारकों में कल्चरल नोटिस बोर्ड हैं।