UP Abhyudaya Composite School :यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए इस बार के बजट 2023-2024 में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने हाई-क्वालिटी एजुकेशन व स्किल डेवलपमेंट के लिए 2000 करोड़ रूपए का आवंटन कराया हैं। यूपी सरकार द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों में कई तरह की सुविधां प्रदान की जाएंगी। आइए जानते हैं इन स्कूलो में विद्यार्थियों को किस प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगीं।

UP Abhyudaya Composite School में मिलने वाली सुविधाऐं-

  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूलो में बच्चो के लिए वाटिका बाल बनाया जाएगा।
  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूलो में पाँच कमरे होगें। जिसमें एक लाइब्रेरी होगी। जिसमें बच्चो को बैठकर पढ़ने के लिए सभी प्रकार की सुविधाऐं दी जाएगी।
  • एक कंप्यूटर लैब, साइंस व रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए एक मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लासरूम व स्टाफ रूम भी होंगे।
  • इन स्कूलो में न्यूट्रिसन गार्डन भी तैयार किए जाएंगे।
  • वाईफाई व ऑनलाइन सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूलो में मॉड्यूलर डेस्क व बच्चो को ध्यान में रखकर फर्नीचर की सुविधा भी होगी।
  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूलो में कर्मचारियों व सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे।
  • स्कूलो में एक मल्टीपर्पज रूम होगा, जिसमें जिम व प्लेग्राउंट होंगे।
  • तो वहीं रेनवाटर कलेक्शन सिस्टम व सोल पैनल भी स्कूल में लगाए जाएंगे।
  • स्कूल में आग से सुरक्षा के लिए मॉर्डन उपकरम लगाए जाएंगे।
  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूलो में बच्चो को मिड-डे मील मिलेगा। व इसके लिए डायनिंग हॉल भी होगा। इसके साथ ही आरओ वाटर, प्लांट, हाथ धोने की जगह भी बनाई जाएगी।

तीन सालो में 4000 परिषद स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे-

यूपी सरकार ने आने वाले तीन सालों में 4000 परिषद स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए यूपी सरकार ने 1000 करोड़ रूपए का बजट तय किया हैं। इस बजट के जरिए हर एक विकास खंड में एक काउंसिल स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा। यूपी सरकार द्वारा दी गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार फर्स्ट फेज के तहत लगभग 700 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। हर स्कूल में 450 छात्रो की क्षमता हैं।