UP Board कक्षा 10 समाजिक विषय मॉडल पेपर करे डाउनलोड

UP Board Exam 2023 Model Paper: यूपी बोर्ड 10वीं का सामाजिक विज्ञान विषय एक स्कोरिंग सब्जेक्ट होता हैं। जिसको याद करना इतना आसान नहीं होता हैं। क्योकि इसके साथ ही साथ इसमें सबसे ज्यादा परेशानी छात्रो को मैप के समय होती हैं। जिसके लिए अलग से नंबर दिया होता हैं। और छात्रो के मन में इसको लेकर काफी सवाल होते हैं कि वो इसको कैसे सॉल्व करेगें। और उनको ये इंतजार रहता हैं ंकि यूपी बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी कर दिया जाए। जिससे उनको कुछ अंदाजा लग जाए कि पेपर कैसा आएगा।
बता दे कि समाजिक विषय एक ऐसा सब्जेक्ट हैं। जिसमें बच्चे अच्छा स्कोर कर सकते है। यदि वो ध्यानपूर्वक इस विषय की पढ़ाई करे। बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू हो सकती हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए हम आपको समाजिक विषय का एक मॉडल पेपर दे रहे हैं। जिससे आप परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझ सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर 70 नंबर का होगा। तो वहीं 30 नंबर इंटर्नल असेसमेंट से मिलेंगे।
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस तरह परीक्षा 3 घंटे 15 मिनट की होगी। सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र दो भागों A और B में विभाजित होगा। इन दोनों भाग के सभी प्रश्न करने होंगे। तो वहीं पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय होंगे।
सामाजिक विज्ञान पेपर
- भारत और समकालीन विश्व-2 [20 अंक]
- खण्ड-1.
- खण्ड-2.
- जीविका अर्थव्यवस्था एवं समाज
- इकाई-2 समकालीन भारत-2 (भूगोल) [20 अंक]
- इकाई-3 लोकतांत्रिक राजनीति-2 [15 अंक]
- (नागरिक शास्त्र) इकाई 4 आर्थिक विकास की समझ [15 अंक]
निर्देश: निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी पुस्तिका में लिखें
1- बेल्जियम मॉडल की मुख्य विशेषता क्या है ?
(क) सत्ता में सभी जातीय समूहों की साझेदारी
(ख) सत्ता में गिने चुने लोगों की साझेदारी
(ग) सत्ता में सभी धर्म के लोगों की साझेदारी
(घ) इनमें से कोई नहीं
2- महात्मा गांधी ने किस घटना के कारण असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया था
(क) रॉलेट एक्ट
(ख) जलियांवाला बाग हत्याकांड
(ग) खिलाफत आंदोलन
(घ) चौरी चौरा कांड
3- 1861 में संयुक्त इटली का शासक कौन था ?
(क) विक्टर इमैनुएल
(ख) विस्मार्क
(ग) विक्टर इमैनुएल द्वितीय
(घ) काबूर
4- हिंद स्वराज नाम की पुस्तक किसने लिखी थी ?
(क) पंडित जवाहर लाल नेहरू
(ख) रवींद्र नाथ टैगोर
(ग) महात्मा गांधी
(घ) बाल गंगाधर तिलक
5- जर्मनी का एकीकरण किस युद्ध के बाद पूरा हुआ ?
(क) ऑस्ट्रिया-प्रशा युद्ध के बाद
(ख) फ्रांस- प्रशा युद्ध
(ग) फ्रांस-ऑस्ट्रिया युद्ध
(घ) इनमें से कोई नहीं
6- भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में रखा गया है ?
(क) 7वीं
(ख) 10वीं
(ग) 8वीं
(घ) 9वीं
खंड ख
(अति लघुत्तरीय प्रश्न)
7- गांधी जी द्वारा चलाए गए दो सत्याग्रह आंदोलनों का उल्लेख कीजिए.
8- लोकतांत्रिक शासन क्यों लोकप्रिय माना जाता है ? दो कारण लिखिए.
9- भारत की उत्तरी-पूर्वी सीमा पर स्थित दो लोकतांत्रिक देश का नाम लिखिए.
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
10- मरीआन और जर्मेनिया कौन थीं ? उको चित्रित करने का उद्देश्य क्या था ?
या
रॉलेट एक्ट क्या था ? गांधी जी ने इस एक्ट का विरोध किस प्रकार किया था
11- वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था की तीन चुनौतियों का उल्लेख कीजिए.
या लोकतंत्र में उत्तरदायी शासन एवं पारदर्शिता आवश्यक है. इसके पक्ष में अपना मत स्पष्ट कीजिए.
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
12- अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रवाहों का उल्लेख कीजिए. अपने उत्तर की पुष्टि हेतु उपयुक्त उदाहरण भी दें.
या
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद आई आर्थिक महामंदी का क्या कारण था ? किन्हीं दो प्रभावों का उल्लेख कीजिए.
13- सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है ? संघीय प्रणाली की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए.
(मानचित्र संबंधी प्रश्न)
14- निम्नलिखित स्थानों को भारत के मानचित्रों में (*) चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए.
(क) वह स्थान जहां जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था
(ख) वह स्थान जहां से गांधी जी ने नमक बनाना शुरू किया था
ग वह स्थान जहां नील की खेती करने वाले किसानों ने आंदोलन शुरू किया था
घ वह स्थान जहां सूती मिल मजदूरों ने सत्याग्रह किया
ड) वह स्थान जहां दिसंबर 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ