Gita Jayanti 2022: यूपी में बना नया रिकार्ड 1 लाख से ज्यादा लोगो ने किया श्रीमद्भागवत गीता का पाठ

Gita Jayanti 2022: उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया गया हैं। बता दे कि एक साथ 1 लाख से ज्यादा लोगो ने मिलकर गीता दिवस के अवसर पर श्रीमद भागवत पाठ किया हैं। कानपुर में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन किया हैं। इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन व अध्यात्म के लोग जुड़े हैं। महाभारत टीवी सीरियल में श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले नीतीश भारद्वाज ने सभी को सामूहिक गीता का पाठ कराया।
बता दे कि इतिहास रचने की तैयारी में तेजी से आगे बढ़ रहा कानपुर शहर अब धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने की कोशिक कर रहा हैं। कानपुर में 'गीता पढ़े हर क्षेत्र में आगे बढ़े' और 'गीता सुनें जीवन का सही मार्ग चुने' के योग पर यह वृहद आयोजन किया गया था। इस आयोजन की बाबत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी सूचित किया गया था। गीता जयंती को एक प्रमुख पर्व के रूप में न केवल भारत बल्कि उन देशों में भी मनाया जाता है, जहां पर भारतीय रहते हैं।
मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देकर मार्ग दर्शन किया। ग्रीन पार्क में एक लाख से अधिक कनपुरिये एक साथ श्रीमद्भगवत गीता के ज्ञान का मर्म समझने के लिए गीता पाठ किया।