Surya Grahan 2022: जानिए यूपी समेत अन्य राज्यो में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2022 : आज भारत समेत इन राज्यो में सूर्य ग्रहण लगने वाला हैं, ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण हैं। इसका असर- भारत समेत पूरी दुनिया में नजर आएगा। भारत में सूतक काल आज रात से यानि 2.30 बजे से ही शुरू हो चुका हैं। और ये ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। हालाकि भारत में सूर्य ग्रहण पूरे समय नहीं लगने वाला हैं। लेकिन जितने समय भी लगेगा इसका असर गहरा पड़ेगा।
भारत में इन शहरो में नहीं लगेगा सूर्य ग्रहण-
डमान-निकोबार द्वीप समूह, तामलोंग, इम्फाल, ईटानगर, डिब्रूगढ़, आइजोल, सिलचर, सिबसागर और कोहिमा में सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
भारत में कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण-
आज यानि 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पूरे भारत समय दुनिया भर में लगने वाला हैं। भारत में इसका असर पूरे दिन नहीं रहेगा। भारत में सूर्य ग्रहण की शुरूआत शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी, वहीं इसकी समाप्ति सूर्यास्त के साथ ही होगी। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक लेता है तब सूर्य ग्रहण लगता हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य यहाँ तक पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता हैं। मंदिर के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। जानिए भारत में किस समय किन शहरो में लगेगा सूर्य ग्रहण
भारत में सूर्य ग्रहण कहां-कहां और कितने बजे लगेगा-
- लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 तक रहेगा।
- मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 तक रहेगा।
- नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 तक रहेगा।
- भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 तक रहेगा।
- मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 तक रहेगा।
- पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 तक रहेगा।
- अहमदाबाद- शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 तक रहेगा।
- जयपुर- शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 तक
- चंडीगढ़- शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 तक
- पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 तक