UP News: उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलो में पढ़ने वाले बच्चो को एक बेहतरीन तौफा देने जा रही हैं आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलो में पढ़ने वाले बच्चो के शिक्षा स्तर को मजबूत बनाने के लिए सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स को हिंदी, इंग्लिश, साइंस और मैथ्स सहित अन्य सब्जेक्ट्स में उनकी समझ सुधारने के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस फैसले का यदि मकसद हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो के शिक्षा स्तर में विकास हो।

कब से होगी इसकी शुरूआत-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले की जानकारी अधिकारियों द्वारा साझा करते हुए कहा गया कि- यूपी में एक्सट्रा क्लास की शुरुआत अक्टूबर से होगी और ये साढ़े तीन महीने तक चलेगी। ये एकस्ट्रा क्लासेस केवल 9वीं और 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए हैं। तथा 15 जनवरी 2023 को ये क्लासेज बंद हो जाएगी।

किन छात्रो के लिए लगाई जाएगी ये क्लास-

माध्यमिक शिक्षा अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर शंभू कुमार ने 9वीं से 12वीं क्लास तक के अकेडमिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के लिए एक्स्ट्रा क्लास के लिए गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। उनके अनुसार ये एकस्ट्रा क्लासेस उन छात्रो को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएगी। जो बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ताकि वो बेहतरीन प्रदर्शन करे। ये क्लासेस उन बच्चो के लिए चलाई जाएगी जिनमें ये सारी कमी हो। जैसे- अगर कोई स्टूडेंट कई बार अनुपस्थित पाया जाता है या किसी स्टूडेंट की याद करने की स्किल खराब है। साथ ही स्टूडेंट्स धीमी रफ्तार से सीखता है और उसमें आत्मविश्वास की कमी है। य़दि कोई फैकल्टी मेंबर लंबे समय से गैरहाजिर है तो उसे पढ़ाने वाले बच्चों की एक्स्ट्रा क्लासेस लगेगी।