UP News: उत्तर प्रदेश में अब मार्च 2024 तक उत्तर प्रदेश के आठ लाख गरीब ग्रामीणों को घर मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ये आवास बनाए जाएगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रस्ताव को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई हैं। केंद्र की तरफ से इन आवासों के निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत दे दी गई हैं।

हर किसी को पक्का घर योजना के तहत आठ लाख से अधिक आवास को केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का धन्यवाद दिया हैं। उन्होने ट्वीट कर लिखा, "'सबको घर-पक्का घर' हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रतिबद्धता सर्वविदित है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर प्रदेश को 8,62,767 घरों का अतिरिक्त आवंटन किया हैं।

बता दे कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 27 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र की ओर से 8,62,767 घरों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने के बाद यूपी देश का पहला राज्य होगा जहां 35 लाख से अधिक ग्रामीण गरीबों को उनका पक्का घर मिल चुका हैं। इन सभी अवासो का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई गई थी। जिसके तहत देश के हर किसी गरीब व्यक्ति को पक्का मकान उपलब्ध कराना हैं। केन्द्र सरकार की इसी योजना के तहत अब यूपी में 8 लाख से ज्यादा लोगो को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।