Ayodhya Ram Mandir Pictures: भगवान राम के भक्तों का इंतजार हुआ खत्म, जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर निर्माण की तस्वीरे आयी सामने


अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण का सबको बेसब्री से इंतजार हैं, ये दिन ना जाने कितने संघर्षो के बाद आया हैं, जब रामलला अपने जन्मभूमि पर विराजेगे। मंदिर निर्माण का कार्य भी जोरो-शोरो पर चल रहा हैं। भक्तो को तो अब बस उस दिन का इंतजार हैं, जिस दिन राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर किस तरह बन रहा हैं, इसकी तस्वीरे ट्रस्ट द्वारा आज साझा की गयी हैं। आपको बता दे कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर आर्किटेक्ट और निर्माण शैली का अद्भुत संगम होगा, जिसमें एक बड़ी भूमिका अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की भी होगी। इसकी वजह से इस तरह का ऐसा अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जिसमें खुद सूर्य देवता रामलला का अभिषेक करते नजर आएंगे।


श्री राम जन्मभूमि परिसर की 70 एकड़ भूमि में 20 एकड़ पर निर्माण कार्य हो रहा हैं। मंदिर परिसर की 50 एकड़ भूमि पर फैली हरियाली के बीच रामायण कालीन ऐसे वृक्ष दिखाई देंगे, जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी मिलता हैं। राम मंदिर में लगे ये वृक्ष मंदिर की शोभा को और अधिक बढ़ा देगे।


मंदिर के गर्भगृह तक पहुचेंगी सूर्य की किरणे, श्री राम जन्मभूमि परिसर में दोपहर को सूर्य बिल्कुल ऊपर रहेगा, वह भी थोड़ा दक्षिण होगा. इसके कारण जो किरण आएगी, वह थोड़ा दक्षिण में आएगी। वहां से इस तरह मिरर के जरिए उसको डायवर्ट करके मंदिर के सीधा अंदर ले जाया जाएगा. इसमें यंत्रों का भी इस्तेमाल होगा. उसको सीधे लेंस के जरिए गर्भ गृह में लाया जाएगा। जिसे सूर्य तिलक के नाम से जाना जाएगा।


अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि 19 साल तक यह सूर्य का पथ बदलेगा नहीं, यानि सूर्य की किरणों को डायवर्ट करने की जो विधि इस्तेमाल की जाएगी और 19 साल बाद इसे बदलने की जरूर पडे़गी। भूमि के अंदर लगभग लगभग 70% हिस्सा अर्थात 50 एकड़ तक हिस्सा हरियाली होगी। यहाँ पर वो-वो वृक्ष लगाए जाएगे, जिसका वर्णन बाल्मिकी रामायण में किया गया हैं।