Ram Mandir Latest Pic : अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थली की नई तस्वीरे सामने आयी हैं। ये तस्वीरे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की पूर्ण आकार की तस्वीरे साझा की हैं। बहुत लम्बे इंतजार के बाद रामलला अपने जन्मस्थली पर विराजमान होगें। राम मंदिर का कार्य पहले धीमी गति से चल रही थी। लेकिन अब इस कार्य ने रफ्तार पकड़ लिया हैं।


ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर रामजन्मभूमि की तस्वीरे साझा की जाती हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भरोसा है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। ट्रस्ट ने बताया कि बारिश की वजह से काम थोड़ी धीमी गति से हो रहा था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसके निर्माण कार्य की लगातार निगरानी रख रहे हैं।


आपको बता दे कि भगवान श्रीराम अपने जन्मस्थली पर 2024 के जनवरी महीने के मकर संक्रांति के दिन अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होगें। मंदिर का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जा रहा हैं।




साल 2023 तक गर्भगृह तैयार कर लिया जाएगा तो साल 2024 तक मंदिर का निर्माण होना है। और इसी प्रकार साल 2025 तक मंदिर परिसर को पूरा करने की कोशिश की जा रही हैं।


मंदिर की गर्भगृह की तस्वीरे देखकर यही कहा जा सकता हैं कि मंदिर बलुआ पत्थरो से बना हुआ हैं और इसमें की गयी नकाशी इसकी शोभा बढ़ा रही हैं। तस्वीरो में रामलला के गर्भगृह पर केसरिया रंग का झंडा लहराते हुए दिख रहे हैं। इस झंडे पर भगवान श्रीराम की तस्वीर बनी हुई हैं।


मंदिर का प्लिंथ पांच लेयर में 15 फीट ऊंची बनकर तैयार हो चुका हैं। तथा ऊपर मुख्य मंदिर के पत्थरों की लेयर करीब 15 फीट ऊंची खड़ी हो गयी हैं। जिस तरह से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा हैं उसे देखते हुए यही कहा जा सकता हैं कि 2023 तक मंदिर का कार्य पूरा हो जाएगा।


रामलला को जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में उनके स्थान पर स्थापित करके श्रद्धालुओं को दर्शन कराना शुरू कर दिया जाएगा।