UP News: सीएम योगी ने कहा कि यूपी में होगा प्राकृतिक खेती बोर्ड का गठन, जानिए क्या हैं ये

UP News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'कम लागत व अधिक उत्पादन' का एकमात्र मंत्र प्राकृतिक खेती ही हो सकता है। उन्होने आगे कहा कि प्राकृतिक खेती के जरिए ही किसानों को समृद्धि मिल सकती है। इसके लिए प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए प्रदेश में जल्द ही प्राकृतिक खेती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्राकृतिक खेती व औद्यानिक फसलों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम योगी ने इस बात कि चर्चा दिल्ली स्थित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'नेचुरल फार्मिंग एंड डिजिटल एग्रीकल्चर' के संबंध में आयोजित बैठक में वर्चुअली भाग लेते हुए की हैं।
क्या कहा सीएम योगी ने-
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के एक लाख 25 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और 1.10 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती प्रारंभ हो चुकी हैं। जिन स्थानों पर गो आधारित प्राकृतिक खेती की गई है, वहां पर कम बारिश के बावजूद फसल अच्छी होनी चाहिए। सीएम योगी ने आगे कहा बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों के 47 ब्लॉकों में प्राकृतिक खेती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सब्सिडी भी दे दी गयी हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के तटवर्ती सभी 27 जिलों के 105 ब्लॉकों में प्राकृतिक खेती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं।
इसके अलावा 4 राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और 89 कृषि विज्ञान केंद्रों को भी प्राकृतिक खेती के अभियान से जोड़ा गया हैं। भू-मानचित्रों की स्कैनिंग, डिजिटाइजेशन और जीआईएस आधारित खतौनी का डाटा भूलेख से लिंक करने का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका हैं। किसानों को रियल टाइम भू-अभिलेख की जानकारी मिल सकती हैं। इसके साथ ही एनआरएसए हैदराबाद से जियो रेफरेंस्ड कराए जाने और मानचित्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस साल के अंत तक ये कार्य पूरा कर दिया जाएगा।