दीपोत्सव में CM योगी अयोध्या में करेगे 66 परियोजनाओं का लोकार्पण,पढे़ पूरी खबर

Deepotsav Ayodhya 2022 : इस बार अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या को 66 परियोजनाओं का उपहार प्रदान करेगे। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेगे। तथा दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहाँ कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त करने के भी आदेश दे दिए हैं। दीपोत्सव की शुरूआत सीएम योगी ने 2017 से की थी। इस अवसर पर एक नया वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया जाएगा। तथा दूसरे-दूसरे देशो से मंडलियाँ आकर रामलीला आयोजित करेंगी।
अयोध्या को मिलेगी ये 66 परियोजनाऐं-
- दीपोत्सव के अवसर पर योगी सरकार की ओर से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण कराया जाएगा। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
- नगर पंचायत भवन कुमार गंज व खिरौनी सुच्चितागंज का भी लोकार्पण दीपोत्सव के अवसर पर किया जाएगा। दोनों भवन 147.86-147.86 लाख रूपए खर्च किया जाएगा।
- नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण करेगे। जिसके लिए 5456.62 लाख की लागत से इस योजना के जरिये नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का स्वच्छ पानी आयोजित किया जाएगा।
- योगी सरकार क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण कराएगी। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
- सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बनवाएगी। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च करेगी। ये आडिटोरियम इसलिए बनाया जा रहा हैं ताकि अयोध्या विश्व में पहली सांस्कृतिक शहर बन सके।
- अयोध्या में हनुमान कुंड व स्वर्णखनी कुंड का विकास भी होगा। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
इसको मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुल 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई परियोजनए इसमें सम्मलित हैं।
Next Story