UP News: हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी हैं। दीपावली से चार दिन पहले से यहां सात देशों की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस समय पूरे अयोध्या को दीपो से सजाया जाता हैं। ये नजारा देखने लायक होता हैं। श्रद्धालु दूर-दूर से इस नजारे को देखने आते हैं। और इस पर्व का आंनद उठाते हैं। इन रामलीलाओं के अलावा फिल्म और टीवी कलाकारों के अभिनय से सजी रामलीला का मंचन किया जाएगा। संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली से चार दिन पहले से अयोध्या में सात देशों की रामलीला का मंचन शुरू किया गया हैं।

किस दिन से शुरू होगा दीपोत्सव-

इस बार अयोध्या में दीपोत्सव सात दिनो तक मनाया जाएगा। 26 सितम्बर से पांच अक्तूबर तक अयोध्या के लक्ष्मण किला मैदान पर शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। इससे पहले वर्ष 2019 में आयोजित हुए महाकुंभ के दौरान 11 देशों की रामलीला मंडलियां प्रयागराज आयी थी।

रामलीला में बॉलीवुड की के कलाकार निभाएगे ये अहम रोल-

फिल्म और टीवी कलाकारों की रामलीला में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री माता शबरी, बिन्दू दारा सिंह हनुमान, शाहबाज खान रावण, मनोज तिवारी परशुराम, रवि किशन केवट की भूमिका निभाएंगे। रामलीला में ना केवल टीवी व बॉलीवुड इंड्रस्टी के ही लोग अपितु बाहर देशो से भी कलाकारो को बुलाया गया हैं। जिसमें इण्डोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, रूस, अमेरिका और श्रीलंका की रामलीला मण्डलियां भी शाली हैं।

अयोध्या दीपोत्सव में बनाया जाएगा रिकार्ड-

इस बार अयोध्या में दीपोत्सव पर करीब 16 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। 11 लाख 32 हजार दीपक प्रज्ज्वलित हुए थे, उसी आयोजन का रिकार्ड इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।