UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सरकार व संगठन के बीच समन्वय के लिए पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच छह-छह मंडलों (25-25 जिलों) का बंटवारा किया गया हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के नेतृत्व में गठित 18 मंत्री समूह मंडलों का दौरा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी मंडलों और जिलों का दौरा कर योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ जमीनी हकीकत के बारे में पता लगाएगे।

जानिए किसको कौन-सा जिला मिला हैं-

सीए योगीआदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को मिले जिले

  • वाराणसी मंडल (वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली)
  • आजमगढ़ मंडल (आजमगढ़, बलिया और मऊ)
  • सहारनपुर मंडल (सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली)
  • मेरठ मंडल (मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत)
  • मुरादाबाद मंडल (मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल)
  • अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस)

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिले जिले-

  • देवीपाटन मंडल (गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती)
  • आगरा मंडल (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी)
  • लखनऊ मंडल (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, खीरी)
  • गोरखपुर मंडल (गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, कुशीनगर, देवरिया)
  • बस्ती मंडल (बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर)
  • बरेली मंडल (बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य-

  • कानपुर मंडल (कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरया, इटावा, फर्रुखाबाद)
  • झांसी मंडल (झांसी, ललितपुर, जालौन)
  • मिर्जापुर मंडल (मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र)
  • अयोध्या मंडल (अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी)
  • चित्रकूट मंडल (बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर)
  • प्रयागराज मंडल (प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़)

इस योजना से मिलने वाले लाभ-

सरकार का मानना है कि मंडलों और जिलों में दौरे, समीक्षा, निगरानी और समन्वय की दोहरी व्यवस्था लागू होने से जनता की समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द हो सकेगा। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगो को मिल सकेगा। सरकार और संगठन के बीच नीचे तक समन्वय भी बनेगा।

आम जनता के घर करेगे भोजन-

इस योजना के तहत मंडलों के मंत्री समूहों में शामिल मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी जिलों के दौरे में किसी दलित या पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के घर जाकर भोजन करेगे।इसके साथ ही जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्षों के घर भी जाकर दौरा करेगे।