UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्वतंत्रदेव सिंह के अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद से पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ तेज हो गयी हैं। जिसमें कुल 6 नेताओ का नाम सामने आ रहा हैं कहा जा रहा हैं,कि ये यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो सकते हैं। इस लिस्ट में इस दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। यदि शुक्रवार तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई तो 29 से 31 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर में भी स्वतंत्रदेव बतौर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शामिल होगे।

New UP BJP President-

सूत्रो की माने तो सरकार का खेमा पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा के पक्ष में है। पार्टी के एक राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा की पैरवी कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है। इस समय केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कहा जा रहा हैं कि उनके वापस आते ही उन्हें यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाएगा।

यूपी के अध्यक्ष की दौड़ में पिछड़े वर्ग में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी है। दलित वर्ग में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया तथा पार्टी के एक पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं आरएसएस प्रचारक उनकी पैरवी कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य भी इस दौड़ में शामिल हैं। बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में बतौर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव शामिल हुए थे।