UP News: आपको बता दे कि यूपी के सबसे ज्यादा पॉवरफुल आईएएस (IAS) की बात आती हैं, तो उसमें इस समय संजय प्रसाद का नाम सामने आता हैं। क्योकि संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ दे दी गई हैं। यह वही पद है जो कभी अवनीश अवस्थी के पास एक साथ हुआ करता था 2017 से 2022 के दौरान जिस पद और जिस कद के साथ अवनीश अवस्थी, योगी के सबसे ताकतवर नौकरशाह थे है। लेकिन अब यह पद संजय प्रसाद के पास होगा।

कौन हैं संजय प्रसाद-

संजय प्रसाद 3 सालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होने के साथ सीएमओ की जिम्मेदारी भी देखते रहे हैं। यही नहीं वो सचिव सूचना के पद पर भी तैनात रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

संजय प्रसाद के बारे में कहा जाता हैं कि आंकड़ों में उन्हें महारत हासिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास आंकड़ों के साथ अगर कोई कागज भेजना होता है तो संजय प्रसाद के जरिए जाता है, क्योंकि माना जाता है विभाग चाहे कोई हो डाटा या आंकड़ा संजय प्रसाद से गुजर कर कही और जाता हैं।

संजय प्रसाद को गृह और सूचना दोनों का प्रमुख सचिव बना दिया गया हैं। संजय प्रसाद फिटनेस फ्रीक भी हैं। हर दिन सुबह कई किलोमीटर टहलना उनकी आदत में शुमार है।अपने आपको वो व्यस्त रखने के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं।

यदि ये कहा जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आसपास अगर साए की तरह कोई एक अधिकारी मौजूद होता है तो उनका नाम संजय प्रसाद तो गलत नहीं होगा। वह चाहे मुख्यमंत्री आवास हो, वह चाहे लोकभवन में मुख्यमंत्री का कार्यालय हो या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्राएं करनी हो। हमेशा संजय प्रसाद ही चलते-फिरते मुख्यमंत्री के दफ्तर के रूप में कार्य करते थे।

कोरोना जैसी महामारी के हालात के बीच संजय प्रसाद योगी आदित्यनाथ के सबसे करीब रहे हैं। फिर चाहे कोविड के दौरों में साथ रहना हो या सरकारी और राजनीति की यात्राएं करनी हो। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर संजय प्रसाद हमेशा नजर आते थे।

योगी सरकार में सबसे ताकतवर आईएएस-

एडमिनिस्ट्रेट में सबसे मुख्य सचिव या पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद प्रदेश का सबसे बड़ा पद माना जाता है लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गवर्नेंस के एजेंडे के अनुसार से 'गृह' और 'सूचना' को सबसे अहम पद माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि जो इस पद पर बैठता है, उसका कद सबसे बड़ा होता है। आज से यानि 1 सितंबर की सुबह से इस पद पर संजय प्रसाद नजर आयेगे। आपको बता दे कि यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक ही बड़ा बदलाव हुआ हैं।

यूपी के टीम 9 में कई अहम नौकरशाहों को अचानक से बदल दिया गया हैं। लेकिन इस बदलाव में एक अहम चीज भी दिखाई दी हैं। वो है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को सबसे ताकतवर पोस्ट दे दिया गया हैं।