NCRB Report 2021: एनसीआरबी की रिपोर्ट आ गयी हैं। जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा हत्या की घटनाएं हुईं हैं। कहां दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा दर्ज किए गए, किन राज्यों में सबसे ज्यादा अपहरण हुए हैं तथा किन राज्यो में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं। जानिए

NCRB Report 2021-

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने 2021 में देशभर में हुए अपराध के आंकड़े बीते दिनों जारी कर दिए। इसके मुताबिक 2021 में आपराधिक घटनाओं में 7.6% की कमी आई। हालांकि, हत्या, अपहरण, महिलाओं, बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ गया हैं। तथा इसके साथ ही SC-ST के खिलाफ भी अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

जानिए किन राज्यो में सबसे ज्यादा हत्याऐं हुई हैं-

राज्यों के लिहाज से बात करें तो सबसे ज्यादा हत्या के मामले उत्तर प्रदेश का नाम सामने आया हैं। इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं।2021 में देश में कुल 29,272 हत्याएं हुईं हैं। इसका मतलब , हर रोज देश में 80 से अधिक हत्याएं हुईं हैं। 2021 में कुल 3,717 हत्याएं हुईं हैं। हालांकि, 2020 के मुकाबले उत्तर प्रदेश में हत्या के मामलों में करीब 1.6% की कमी आई है। 2020 के मुकाबले हत्या के मामलों में 0.3% का इजाफा हुआ है।

सबसे ज्यादा दंगे किस राज्य में हुए-

2021 में सबसे ज्यादा दंगे महाराष्ट में हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8,709 दंगे हुए हैं। महाराष्ट के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। देशभर में कुल 41,954 दंगे हुए। यानी, हर रोज दंगे की औसतन 114 से ज्यादा घटनाएं हुईं। । वहीं, बिहार इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा। यहां कुल 6,298 दंगे हुए।

किस राज्य में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध-

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधो की श्रेणी में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा मामले राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दर्ज हुए। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध यानि 56,083 मामले दर्ज हैं। 2021 में देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,28,278 मामले दर्ज हुए थे। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में सबसे ज्यादा 31.8% मामले पति या रिश्तेदार की क्रूरता के थे। 2020 के मुकाबले राज्य में इस तरह के अपराध में 13.5% का इजाफा हुआ। 2020 के मुकाबले महिला अपराध में 15.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा दुष्कर्म हुई हैं-

राजस्थान दुष्कर्म के मामले में पहले नंबर पर हैं। तो वही राजस्थान के बाद सबसे ज्यादा दुष्कर्म की वारदातें मध्य प्रदेश में हुईं। राजस्थान में सबसे ज्यादा 6,337 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और असम का नंबर हैं। 2021 में देशभर में दुष्कर्म के कुल 31,677 मामले दर्ज हुई है। इसका मतलब हर रोज औसतन 86 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं हैं। 2020 के मुकाबले दुष्कर्म के मामलों में करीब 13 फीसदी का इजाफा हुआ।