UP News: उत्तर प्रदेश में इस समय बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए आये दिन नये-नये नाम सामने आ रहे हैं। आज नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (UP BJP New President) के नाम पर मुहर लग सकती हैं। योगी सरकार में पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं और वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। भूपेंद्र सिंह को 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) को पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली (Delhi) बुलाया गया था। उनका नाम पहले से प्रदेश अध्यक्ष की रेस में चल रहा था।

जानिए कौन हैं भूपेन्द्र सिंह-

भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट इलाके के ग्राम महेंद्री सिंकदरपुर में हुआ था। भूपेंद्र चौधरी का जन्‍म साल 1966 में एक किसान परिवार मेंभूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट इलाके के ग्राम महेंद्री सिंकदरपुर में हुआ था। भूपेंद्र चौधरी का जन्‍म साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की पहचान जाट नेता के रूप में होती है। उनकी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। भूपेंद्र सिंह की पकड़ का ही नतीजा रहा कि यूपी के पिछले चुनाव में बीजेपी ने भले ही पूर्वांच्चल में सफलता नहीं मिल पायी थी। लेकिन पश्चिम में किसान आंदोलन के बाद भी जीत हासिल की थी। यही वजह हैं कि इन्हें पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता हैं।

12वीं के बाद राजनीति में कदम-

चौधरी भूपेंद्र सिंह छात्र जीवन में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर साल 1991 में उन्‍होंने बीजेपी की सदस्यता ली। इसके दो साल बाद 1993 में वह बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए थे। 1999 में मुलायम सिंह यादव से चुनाव हार गये थे। साल 2006 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया। 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। फिर 2016 में भूपेंद्र सिंह चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी नामित किया। और उत्तर प्रदेश में साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह को पंचायतीराज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। यूपी सरकार में दो बार मंत्री बने हैं।