Uttar Pradesh, Ram Mandir : उत्तर प्रदेश अयोध्या जो कि भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि हैं। अरसो बाद वहाँ पर रामल्ला अपने जन्मस्थली पर विराजमान होंगे। इसके लिए अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य जोरो-शोरो से चल रहा हैं। जिसके लिए आए दिन मंदिर की समिति द्वारा मंदिर निर्माण से जुड़ी अपडेट जारी की जाती हैं। तथा इसी के साथ मंदिर की तस्वीरे भी साझा की जाती हैं।श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने की थी।

इसी बीच इस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन तकनीकी विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि राम नवमी को दिन में 12 बजे प्रभु राम के जन्म पर सूर्य की किरणों को गर्भ गृह में विराजमान राम लला पर कैसे फोकस किया हैं।

बता दे कि सीबीआरआई के विशेषज्ञों ने उस प्रयोग को समझाया जिसके तहत प्रति वर्ष रामनवमी के दिन दोपहर 12:00 बजे सूर्य देवता की किरणें रामलला के ललाट को प्रकाशित की जाएंगी। इस बैठक में भव्य राम मंदिर के परकोटे के निर्माण को लेकर विस्तार में चर्चा की गई हैं।

मंदिर द्वारा पहले ही जानकारी दे दी गई थी। कि 2024 की मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाना है। जिसके लिए राम मंदिर निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाए इसके लिए ये बैंठक की गई थी। ये बैठक दो दिनो की हैं। पहले दिन यानि शुक्रवार को हो चुकी हैं। अब ये बैठक आज भी यानि शनिवार को भी होगी।