UP News : उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में बहुत ही अलग तरीके से पढ़ाई जाती हैं ABCD यहाँ पर A का मतलब Apple नहीं होता हैं। यहाँ पर A का मतलब अर्जुन होता हैं। बी से बॉल या बैट नहीं बी से बलराम पढ़ाया जाता हैं। इसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस स्कूल के किताब में ए से अर्जुन लिखा है तो सामने उसका मतलब भी एक लाइन में समझाया गया है। ए से अर्जुन – अर्जुन इज ए ग्रेट वैरियर , तो वही बी से बलराम - बलराम इज ब्रदर ऑफ कृष्णा हैं।

ये किताबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक स्कूल में चल रही हैं। जहाँ पर न केवल नए तरह से एबीसीडी पढ़ाई जा रही है बल्कि इसकी किताबें भी छप गई हैं। इन किताबों में A फॉर अर्जुन, B फॉर बलराम और C फॉर चाणक्य लिखा हैं। अमीनाबाद इण्टर कालेज, लखनऊ के बच्चो को अब इंग्लिश एल्फाबेट के जरिए भारत के पौराणिक इतिहास की जानकारी दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्कूल 125 साल पुराना है. यहां अब बच्चों को नई एबीसीडी पढ़ाई जा रही हैं। जब इस स्कूल के किताबो की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तब वहाँ के प्रिंसिपल ने बताया कि इन किताबो के माध्यम से बच्चो को वे भारतीय ऐतिहासिक और पौराणिक महापुरुषों के विषय में जानकारी देना चाहते हैं। इसके लिए स्कूल के किताबो में अल्फाबेट के साथ-साथ उनकी तस्वीरो को बनाया गया हैं। जिससे बच्चो को इनका आसानी से मतलब समझ आ जाए। उदाहरण के लिए A से अर्जुन है और फिर अर्जुन को एक लाइन में समझाया गया है। सोशल मीडिया पर स्कूल के द्वारा उठाए गए इस कदम की प्रशंसा की जा रही हैं।