यूपी विधानसभा में आज रचा जाएगा इतिहास, जानिए क्या होगा ऐसा

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज रचा जाएगा इतिहास, योगी सरकार ने पहली बार महिला विधायको को के लिए स्पेशल सत्र का आयोजन किया हैं। जिसमें आज केवल महिला विधायक ही बोलेंगी 22 सितंबर, 2022 को पहली बार उत्तरप्रदेश की विधानसभा में केवल महिला विधायक मुद्दे उठाएंगी। एक महिला को बात करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। इससे पहले कभी भी यूपी की राजनिती में ऐसा नहीं हुआ हैं। जब केवल महिला विधायको के लिए सत्र का आयोजन किया गया हो।
क्यो लिया गया फैसला-
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि ''22 सितंबर का दिन महिला विधायकों के लिए आरक्षित किया जा रहा है. इस दिन प्रश्नकाल के बाद केवल महिला सदस्यों को बोलने का मौका दिया जाएगा। '' महिला विधायको ने बैठकर ये निणर्य लिया कि सदन में सत्र के दौरान कभी भी महिला विधायको को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिल पाता हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इसी सत्र में महिलाओं को ये अवसर प्रदान करने का निणर्य लिया। महिला विधायको के लिए लिए गए इस फैसले का स्वागत सभी ने मिलकर किया हैं। और कहा है, कि ये महिलाओं के लिए सम्मान की बात होगी। कई महिला विधायको का कहना हैं, कि ये एक दिन क्यो किया जा रहा हैं। महिला विधायको को बोलने के लिए मौका देना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
कब से कब तक चलेगा मानसून सत्र-
यूपी विधानसभा में मानसून सत्र का आयोजन सितंबर 19 से 23 तक होगा। यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें है जिसमे कुल 47 महिला विधायक है। राज्य के मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं शामिल हैं।