UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज कैबिनेट मिटिंग में कई सारे प्रस्ताव पारित किए गए हैं। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। इसके बारे में जानकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया हैं। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर से शुरू होगा।

इन प्रस्तावो को मिली मंजूरी-

  • हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने का की मंजूरी दे दी गई हैं।
  • संजय गांधी पीजीआई में क्रिटिकल केयर के 12 बेड जोड़े गए हैं। वर्तमान में 20 बेड हो गए हैं।
  • उच्च न्यायालय में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो साल कर दिया गया हैं।
  • शक्ति पीठ सर्किट बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।
  • क्राफ्ट सर्किट बनाया जाएगा। जिसके जरिए हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
  • स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।
  • रामपुर में नगर विकास विभाग के ट्रेनिंग सेंटर एटीएस के ट्रैनिंग सेंटर के लिए दिया है। सहारनपुर जिले में सिंचाई विभाग की भूमि एटीएस के सेंटर के लिए निशुल्क देने के प्रस्ताव को पारित किया गया हैं।
  • नई सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी हैं। अब 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा।
  • सोलर पार्क की स्थापना के लिए सार्वजनिक भूमि एक एकड़ की दर से लीज पर लिया जाएगा।
  • मॉडल फायर सेफ्टी बिल 2019 को अंगीकार किया गया । तो वहीं 79 में से 54 को यथावत स्वीकार किया गया है। 19 को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार स्वीकार किए जाएगे।
  • उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 को भी मंजूरी दे दी गई हैं । पर्यटन की दृष्टि से कमजोर इलाकों को विकसित किया जाएगा। पर्यटन विकास की क्षमता का पूरा प्रयोग किया जाएगा।
  • बजट होटल, स्टाफ होटल, हैरिटेज होटल, कारवां टूरिज्म, वेलनेस सेंटर को बढ़ावा दिए जाने का काम किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था की जाएगी। अनुप्रयोगी वाहन की नीलाम कि जाएगी। 112 का रेस्पॉन्स टाइम 10 मिनट रह गया है। इसे और भी कम करने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
  • वाइल्ड लाइफ और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।