योगी सरकार की कैबिनेट में बैठक 30 प्रस्तावो पर लगी मोहर, रोजगार के खुलेंगे अवसर

UP News : यूपी सरकार ने गुरूवार को कैबिनेट बैठक में कुल 30 प्रस्तावो पर मुहर लगा दिया हैं। जिसके तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को मंजूरी दे दी गयी हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 30 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा हैं। जिससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर योगी सरकार द्वारा कुल 10 लाख लोगो को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
जानिए किन प्रस्तावो पर लगाया मंजूरी -
यूपी सरकार द्वारा कैबिनेट में कुल 30 प्रस्तावो पर मंजूरी लगायी गयी हैं। जिसके तहत इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीद पर प्रदेश सरकार द्वारा सभी सब्सिडी दी जाएगी। नीति का उद्देश्य न केवल राज्य में एक पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली का विकसित करना हैं। बल्कि इलेक्ट्रानिक वाहनों बैटरी व संबंधित उपकरणों के विनिर्माण के लिए यूपी को वैश्विक केंद्र भी बनाने का उद्देश्य हैं।
- इलेक्ट्रानिक वाहनों की खरीद पर 15 फीसद तक सब्सिडी मिलेगी, पहले दो लाख दो पहिया वाहनों पर छूट मिलेगी। तथा दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। तथा पहले 50 हजार तीन-पहिया वाहनों पर 12 हजार रूपए तक की छूट मिलेगी और पहले 25 हजार चार पहिया वाहनों पर छूट दी जाएगी, चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तक की छूट प्रदान की जाएगी।
- बाढ़ प्रवाहित लोगो को राहत देने के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया हैं। किसानों को 2.50 लाख फ्री मिनी किट का वितरण होगा। तथा किसानों को एक लाख चने और ढाई लाख मसूर बीज किट का वितरण किया जाएगा।
- अमेठी में जेल का निर्माण करवाया जाएगा। अभी तक अमेठी के बंदियों को सुल्तानपुर जेल में बंद किया जाता था।
- मथुरा के कोकिला वन में शनिधाम में परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। वन विभाग की 2.011 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी।
- मथुरा में नेशनल हाईवे 19 पर अकबपुर जैत गाँव में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पर्यटन सुविधा केन्द्र बनाया गया हैं। पर्यटन विभाग को 2.03 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क दी जाएगी।
- सीएम योगी की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती विकास बोर्ड का गठनन किया जाएगा।
- दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन नीति 2022 को मंजूरी मिली।
- मथुरा की बरसाना, बहराइच की मिहींपुरवा के सीमा विस्तार को मंजूरी मिली।
- बाराबंकी की सुहेबा, अयोध्या की बीकापुर और भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत के सीमा विस्तार को मंजूरी दी गयी हैं।
- मऊ की मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद की सीमा का विस्तार होगा।
- एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्र शुरू किया जाएगा। समान धान की एमएसपी 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का 2060 प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित की गयी हैं।
- बरेली की नवाबगंज और आवंला नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया जाएगा।
Next Story