UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) कल सहारनपुर का दौरा करेगे। सुबह 10 बजे के करीब योगीआदित्यनाथ सहारनपुर पहुँच सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी प्राप्त हुई है पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शामली जनपद का भ्रमण करेंगे इस दौरान वह क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में पहुंच सकते हैं। इस गाँव में स्थित प्राथमिक विद्यालय जनपद का मॉडल विद्यालय है जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। ये शामिली से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

UP CM Yogi Adityanath Saharanpur Visit-

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल सहारनपुर (UPCM Saharanpur Visit) दौरा कर सकते हैं। वहाँ पर वो सुबह 10 बजे पहुँच जाएगे। उनकी सुविधा के लिए सहारनपुर प्रशासन ने तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया हैं। तथा उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतो का सामना ना करना पड़े। इसका भी ख्याल रखा जा रहा हैं। योगीआदित्यनाथ जी सहारनपुर से शामली जा सकते हैं। शामली से 13 किलोमीटर दूर स्थित गाँव बंतीखेंड़ा जाएगे। इस गाँव में स्थित प्राथमिक विद्यालय जनपद का मॉडल विद्यालय हैं, जिसे प्रथम स्थान मिला हैं। इसके साथ ही यह गांव कबड्डी खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाता है।

इसके अलावा इस गांव में सुंदर ग्राम पंचायत सचिवालय का भी निर्माण कराया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालय के बराबर में तालाब का भी निर्माण हुआ है जिसके पास एक वाटिका भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ सहारनपुर से शाम को मंडल के किसी एक अन्य जिले मुजफ्फरनगर या शामली जाएंगे। वहां निरीक्षण करने के बाद वापस सहारनपुर आएंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ वापस चले जाएगे।