UP News: उत्तर प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को देने जा रही हैं। आपको बता दे कि योगी सरकार अपने लाखो सरकारी कर्मचारियो को दिवाली से पहले डीए और बोनस का तोहफा देगी। वित्त विभाग राज्यकर्मियों के डीए और बोनस को लेकर प्रस्ताव तैयारी कर रहा हैं। सूत्रो कि माने तो वित्त विभाग डीए में चार फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव कर रहा तैयार है. इससे, यूपी के खजाने पर 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा।

इससे पहले भी योगी सरकार कर चुकी हैं ऐसा-

आपको बता दे कि यूपी में योगी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को इससे पहले 2020 में व 2021 में अपने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले पूजा की थी। यूपी के दस लाख राज्य कर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और 12 लाख पेंशनरों को डीए और डीआर वृद्धि का लाभ मिलेगा। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों की नजरें भी बोनस की घोषणा पर बनी हुई हैं।

राज्य सरकार यदि बढ़े हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ दीपावली से पहले देगी तो उसे अक्तूबर का वेतन समय से पहले ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों को देना पड़ेगा। आपको बता दे कि सितंबर के वेतन से संबंधित बिल तैयार कर आगे बढ़ाए गए हैं।

केन्द्र सरकार बढ़ाकर देगी डीए व पीए-

केन्द्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा बुधवार को कर दी हैं। यह लाभ जुलाई से कर्मचारियों को मिलेगा। तो राज्य कर्मियों को भी बढ़े हुए डीए के साथ बोनस का तोहफा भी प्रदान किया जाएगा। आपको बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से चार फीसदी वृद्धि करते हुए 38 फीसदी कर दिया हैं।