Uttar Pradesh, UP PCS Association General Body Meeting And Election : उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा संघ (पीसीएस एसोसिएशन) की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया था। जहाँ पर यूपी के नए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पुष्पराज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। पुष्पराज सिंह 2010 बैच के पीसीएस हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए विश्व भूषण मिश्रा को चुना गया है। तो वहीं वैभव मिश्रा सेक्रेटरी चुना गया हैं।

बता दे कि छह वर्ष बाद आयोजित की गई वार्षिक आमसभा की बैठक के साथ ही कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया हैं। इस बैठक में संघ के कई मुद्दों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी (New Working Committee) भी गठित किया गया हैं।कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर भी काफी गहमागहमी दिखी लेकिन इसके बावजूद भी अध्यक्ष और महासचिव के साथ ही एक उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो गया हैं।


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1100 से अधिक पीसीएस अफसर 75 जिलों में तैनात हैं। एसोसिएशन का चुनाव ही नहीं आम सभा का आयोजन भी छह वर्ष बाद किया गया हैं। पीसीएस एसोसिएशन के चुनाव में संतोष उपाध्याय तथा चंदन पटेल को आडीटर चुना गया। तथा रजनीश राय तथा संजय कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। तो वहीं पूजा अग्निहोत्री, संजय यादव, संजय पाण्डेय, पंकज कुमार तथा सृष्टि धवन को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया है।

इससे पहले पीसीएस एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2019 में हुआ था। जिसमें इंद्रमणि त्रिपाठी को अध्यक्ष, पवन गंगवार को महासचिव तथा सुनील चौधरी, अनिल कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया था। कोरोना की वजह से एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक नहीं हुई थी। 6 साल के बाद रविवार को ये बैठक हुई हैं।