UP News: यूपी सरकार ने अपने मंत्रालयो में कार्यरत OBC कैटेगरी के कर्मचारियों की गिनती करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अन्तर्गत समूह क से समूह घ में कुल पदों व नियुक्त कार्मिकों की डिटेल्‍स एकत्रित करने के लिए विभागवार अभियान चलाया जायेगा। ओबीसी के साथ-साथ इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग उपजनजातियों को इस अभ्यास में शामिल किया गया हैं।

OBC Representation in Govt Job-

सूत्रो कि माने तो, यूपी सरकार ने अब अपने मंत्रालयों में कार्यरत OBC कैटेगरी के कर्मचारियों की गिनती करने जा रही है। जिसके तहत राज्य सरकार की सेवाओं में कर्मचारियों की गिनती की जाएगी। खबको तो माने तो इसके तहत राज्य सरकार की सेवाओं में कर्मचारियों की गिनती OBC की 79 उपजातियों के अनुसार की जाएगी। इसके लिए समूह 'क' से समूह 'घ' में कुल पदों तथा नियुक्त कार्मियों के डिलेल्स एकत्रित करने के लिए विभागवार अभियाना चलाए जाने की कोशिश की जाएगी।

योगी सरकार ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर पूरी जानकारी की मांग की हैं। आपको बता दे कि सचिवों को पदों का विवरण संवर्गवार देना होगा। इसके बाद में स्वीकृत पदों, भरे गए पदों, OBC के लिए निर्धारित पदों, OBC से भरे पदों, सामान्य कैटेगरी में चयनित OBC की संख्या, कुल भरे हुए पदों के खिलाफ OBC का प्रतिशत आदि का पूरा विवरण विस्तार पूर्वक देना होगा। विभागों से जनवरी 2010 से मार्च 2020 तक हुई कुल नियुक्तियों का विवरण माँगा गया हैं।

लोक उद्यम ब्यूरो द्वारा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों से जातिवार विवरण मांगा गया है। इसके लिए 83 विभागों के 40 विभागों के अधिकारियों की 23 अगस्त 2022 को दो चरणों में बैठक की जाएगी और शेष विभागों की 24 अगस्त को बैठक की जाएगी। सरकारी नौकरियों में ओबीसी में शामिल 79 अतिपिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व का आकलन करने के बाद सरकार तथ्यों के आधार पर उपेक्षित व वंचित जातियों को उनका हक देने का पूरा प्रयास भी करेगी।

तथा इसके अलावा यह भी जानकारी में बताना होगा कि आरक्षण कोटा पूरा हुआ या नहीं, पहली बार ग्रुप 'ए' से ग्रुप 'डी' के पदों पर OBC उपजातियों की स्थिति की जानकारी में बताना होगा। पहली बार ग्रुप 'ए' से ग्रुप 'डी' के पदों पर OBC उपजातियों की स्थिति की जानकारी दी जानी हैं। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग की लगभग 79 उपजातियों को इस अभ्यास में शामिल किया गया है।