UP News: यूपी सदन में सीएम योगीआदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच जमकर हुई 1989 के मामले पर बहस हुई हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन चल रहा हैं। इस बीच विपक्ष द्वारा योगी सरकार पर जमकर आरोप लगाए गए। दोनो ओर से सवालो के बाण एक-दूसरे पर दागे जा रहे थे। तभी विपक्ष का जवाब देने उठे सीएम योगीआदित्यनाथ कुछ बोलते की सपा की तरफ से कुछ विधायको ने ऐसा कुछ बोल दिया कि सीएम योगी ने 1989 की बात कह दी।

क्या हुआ था 1989 में-

आपको बता दे कि 1989 में मुलायम सिंह यादव पहली बार बीजेपी के सहयोग से यूपी के सीएम बने थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बात अखिलेश यादव को याद दिलाई। सीएम योगी ने कहा आप लोग सच्चाई को स्वीकार कीजिए। जिसके बाद से सदन में सपा द्वारा शांति कायम हो गयी। 1989 में यूपी में विधानसभा के चुनाव हुए थे। तब यूपी में उत्तराखंड होने के कारण 425 सीटों की विधानसभा थी। इसमें से 208 सीटें जनता दल को मिलीं थी। और 213 सीटों के साथ सरकार बनती लेकिन पार्टी पीछे थे। जिसके बाद भाजपा ने जनता दल को लिखित और बाहर से समर्थन दिया और भाजपा के समर्थन से 33 साल पहले सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव पहली बार यूपी के सीएम बने थे।

इसी घटना को योगी आदित्यनाथ ने सदन में सपा के विधायको व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को याद दिया। जबकि सपा के विधायको से पूछे जाने पर उन्होने कहा कि सदन में स्वास्थ्य पर बहस चल रही थी। बता नहीं अचानक से सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर क्यो बात कि सपा के विधायक ने बताया कि उस समय जनता दल चाहती तो विपक्ष का समर्थन लेकर भी सरकार बना सकती थी। लेकिन ये जानते हुए भी भाजपा ने समर्थन दिया था।