उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिया कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट बढ़ाया DA

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर सुनहरा गिफ्ट दिया हैं। आपको बता दे कि यूपी में केंद्र सरकार के फैसले के बाद योगी सरकार ने भी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया हैं। डीए में 4 परसेंट की बढ़ोत्तरी की हैं। इसी के साथ डीए 34 परसेंट से बढ़कर 38 परसेंट कर दिया गया हैं। तथा इसके अलावा रिटारयर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 4 परसेंट वृद्धि करने का ऐलान किया गया हैं।तथा इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 में हर कर्मचारियों को 6908 रुपए बोनस दिए जाएगा। व बढ़े हुए डीए और डीआर का फायदा सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से होगा। UP में कुल 28 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। इसमें 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर धारक हैं।
इस बात की जानकारी स्वंय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट के जरिए दी हैं, उन्होने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 34% को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,908 बोनस देने का निर्णय लिया गया है. आप सभी को हार्दिक बधाई!'
यूपी में लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी बोनस की श्रेणी में आते हैं। कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलता है। उच्चतम सीमा 7000 रुपए के आधार पर बोनस के लिए हर कर्मचारी को 6908 रुपए की मंजूरी प्रदान की गयी हैं। जिसके आधार पर 6908 रुपए का 75% हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि यानी कि GPF अकाउंट में जाएगा तो वहीं 25% यानी 1727 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
जो कर्मचारी GPF की श्रेणी में नहीं आते हैं, उनका नगद भुगतान दिया जाएगा। साल में राज्य सरकार दो बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी करती हैं।
महंगाई भत्ता क्या हैं-
महंगाई भत्ता कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता हैं। ये सैलरी का एक हिस्सा होता हैं। इसे बढ़ाए जाने पर रिटार्यड कर्मचारियों को लाभ मिलता हैं।