UPSSSC PET 2022 Exam Date-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) ने प्रांरभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022) की परीक्षा की तिथियों को जारी कर दिया हैं। आपको बता दे इस बार PET 2022 की परीक्षा 18 सितंबर 2022 में होगा।

PET Exam क्या होता हैं-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने सभी ग्रुप सी पदों के लिए यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा – पीईटी परीक्षा को लागू करने का निर्णय लिया । पीईटी परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाती हैं। जो उम्मीद्ववार इस परीक्षा को पास करेगा वही यूपी सरकार द्वारा आयोजित सरकारी परीक्षाओं को दे पायेगा । इस परीक्षा में रिक्तियों या आवेदनों की संख्या की कोई समय-सीमा नहीं होती हैं।

PET Full Form-

PET का फुल फॉर्म प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (Preliminary Eligibility Test) है

PET Exam कितनी बार दे सकते हैं-

PET की परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित किया जाता हैं, इसलिए परीक्षार्थी केवल एक बार ही पीईटी की परीक्षा दे सकते हैं।

PET Exam Age Limit-

18-40

PET Exam योग्यता-

इस परीक्षा को देने के लिए परीक्षार्थी के पास केवल हाईस्कूल की डिग्री होनी चाहिए।

PET 2022 Exam Pattern-

पीईटी 2022 परीक्षा प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा, तथा इसके प्रश्न पत्र द्विभाषी यानि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगें । इस परीक्षा के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

PET के परीक्षा में Negative Marks (ऋणात्मक अंक) की बात करें तो इसमें 1/4 ऋणात्मक अंक का प्रवधान हैं।

PET Exam 2022 Syllabus in Hindi-
UPSSSC PET Syllabus 2022: Elementary Arithmetic(अंकगणित)-

  • पूर्ण संख्याएं, भिन्न और दशमलव
  • सरल अंकगणितीय समीकरण
  • प्रतिशत
  • घातांक
  • वर्ग और वर्गमूल
  • औसत

UPSSSC PET Syllabus 2022: General Awareness-

  • भारत के पड़ोसी
  • देश, राजधानियाँ और मुद्राएँ
  • भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस और उनका महत्व
  • विश्व संगठन और मुख्यालय
  • भारत के पर्यटन स्थल
  • भारतीय कला और संस्कृति
  • भारत के खेल और अंतर्राष्ट्रीय खेल
  • भारतीय अनुसंधान संस्थान
  • पुस्तक और लेखक
  • पुरस्कार और सम्मान
  • जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण

PET 2022 Exam Reasoning Syllabus-

  • क्रम और रैंकिंग
  • रक्त संबंध
  • कैलेंडर और घड़ी
  • कोडिंग-डिकोडिंग – संख्याएं और अक्षर
  • कारण प्रभाव
  • निर्णायक रीजनिंग
  • बड़ा छोटा
  • विषम पहचाना (Segregate)
  • कथन विश्लेषण और निर्णय

UPSSSC PET Syllabus 2022: General English-

  • English Grammar (व्याकरण)

UPSSSC PET Syllabus 2022: General Science-

  • बेसिक भौतिकी
  • बेसिक रसायन
  • बेसिक जीव-विज्ञान


UPSSSC PET Syllabus 2022: Current Affairs-

  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

UPSSSC PET Syllabus 2022: General Hindi-

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • समानार्थी शब्द
  • लिंग
  • सामान्य त्रुटियां
  • मुहावरा
  • लेखक और रचनाएँ- गद्य और कविता
  • अपठित गद्यांश

UPSSSC PET Syllabus 2022: Indian History & National Movement(भारतीय इतिहास व आदोलंन)-

  • सिंधु घाटी सभ्यता
  • बौध धर्म
  • वैदिक संस्कृति
  • जैन धर्म
  • गुप्त राजवंश
  • मौर्य राजवंश
  • हर्षवर्धन
  • राजपूत काल
  • मुगल साम्राज्य
  • विधायी संशोधन और ब्रिटिश भारत अधिनियम, 1935
  • स्वदेशी और सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • ब्रिटिश राज का उदय और पहला स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव
  • क्रांतिकारी आंदोलन और उग्रवाद का उदय

UPSSSC PET Syllabus 2022: Geography (भूगोल)-

  • भारत और विश्व का राजनीतिक भूगोल
  • जलवायु और मौसम
  • समय क्षेत्र
  • जनसंख्या परिवर्तन
  • नदी और उसकी घाटियाँ, भूजल संसाधन, रेगिस्तान और शुष्क क्षेत्र, पर्वत और हिमनद, और खनिज संसाधन

UPSSSC PET Syllabus 2022: Indian Economy(भारतीय अर्थव्यवस्था)-

  • 1991 का आर्थिक सुधार और उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • 2014 के बाद का आर्थिक सुधार: कृषि सुधार, संरचनात्मक सुधार, श्रम सुधार, वित्तीय सुधार और जीएसटी
  • 1947 से 1991 तक की भारतीय अर्थव्यवस्था: योजना आयोग और पंचवर्षीय योजनाएँ, हरित क्रांति, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी और सार्वजनिक क्षेत्र, दुग्ध विकास, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और सुधार

UPSSSC PET Syllabus 2022: Indian Constitution (भारतीय संविधान)-

  • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, संघ और केंद्र शासित प्रदेश, और संघ राज्य संबंध, न्यायिक संरचना, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थान