यूपी विधानसभा के कामकाज का बदलेगा तरीका, लागू होगा ये नियम

Uttar Pradesh: नया साल आने वाला हैं और बहुत-सी चीजो में बदलाव होने वाला हैं। इसी में हैं उत्तर प्रदेश एसेम्बली में कार्य करने का तरीका बदलने जा रहा हैं। इसके अलावा यूपी के राजनीति में बहुत से बदलाव होने वाले हैं। यूपी में होने वाले निकाय चुनावों में सभी दलों की ताकत का पता चलेगा। यूपी की विधानसभा की देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। जिसमें कुल 403 सदस्यों वाली सूबे की विधानसभा गत वर्ष मई में पेपररोल हो गई हैं। विधानसभा का सारा कामकाज ई -विधान से तहत होने लगा हैं। इस बड़े बदलाव के बाद अब सदन की कार्यवाही को लेकर भी बड़ा बदलाव हुआ हैं।
बता दे कि अब सदन की कार्यवाही को भी नए नियम कायदों से चलाया जाएगा। यूपी में सदन संचालन की पुरानी गाइड लाइन को बदला जाएगा। और विधानसभा में सदन का संचालन नई रूल्स बुक के जरिए किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना इसके लिए रजामंदी दे दी हैं। नई बदलाव के तहत यूपी में 64 साल पहले यानी की वर्ष 1958 में बनी नियमावली को बदला जाएगा। नए साल में सदन की कार्यवाही इसी नई रूल्स बुक के तहत संचालित की जाएगी। तो वहीं बिना अनुमति के सदन की कार्यवाही का सजीव प्रसारण असंवैधानिक माना जाएगा।
अब और लोकसभा की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम लगेगा। तो वहीं अब हर विधायक अपनी हाजिरी अपने टैबलेट में थंब इंप्रेशन के जरिए लगाएगा। इसी तरह यूपी की विधानसभा देश के अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल बनेगी और अन्य राज्यों की विधानसभा में भी पुरानी गाइड लाइन बदलने की शुरुआत होने लगेगी।