Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 2023 में आज तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होने जा रहा हैं। जिसकी वजह से यूपी में 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2023 तक होटलो में बुकिंग बंद रहेगी। बता दे कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' (UP Global Investors Summit 2023) जो कि यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाना हैं। जोकि यूपी के लिए एक बहुत बड़ा सम्मेलन साबित हो सकता हैं। इसके लिए यूपी में तैयारियाँ अभी से तेज हो गयी। इसी के वजह से यूपी की राजधानी लखनऊ में 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक सभी होटल्स में बुकिंग बंद रहेगी।

बता दे कि ग्लोबल समिट के दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान लखनऊ पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ के सभी होटल्स में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक किसी को होटल के कमरे नहीं बुक किए जाएगे। इसके लिए वहाँ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी होटलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की हैं। इस बैठक में विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश, विशेष सचिव पर्यटन अश्विनि कुमार पांडेय भी शामिल रहे हैं। इस बैठक में होटल संचालकों को ये जानकारी दी गई है कि 10 फरवरी से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।

विदेशों से इन्वेस्टर्स और तमाम डेलीगेट्स 9 फरवरी से आने शुरू हो जाएंगे और ये सभी मेहमान यहां पर 13 फरवरी तक रूकेंगे। जिसको देखते हुए लखनऊ के सभी बड़े होटलो को ये आदेश दिया गया हैं कि वो लखनऊ में 9 से 13 फरवरी तक लखनऊ में होटलो द्वारा कोई रूम की बुकिंग न ली जाए। तथा होटल्स के सभी रूम को आरक्षित किया जाए। डीएम के निर्देशों के मुताबिक इस अवधि में होटलों में बुकिंग प्रशासन के द्वारा कराई जाएगी. इसकी प्राइस सम्बंधित गाइडलाइंस शासन द्वारा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बुकिंग प्रक्रिया का SOP भी जारी किया जाएगा। जिसका पालन सभी होटलो को करना पडेगा।

इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को गूगल फार्म पर अपने होटल्स के कमरों की वर्तमान संख्या और उनके द्वारा कितनी क्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसका ब्यौरा दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। तथा क्षमता विस्तार के सम्बंध में होटल्स को NOC सम्बंधित कोई सहयोग चाहिए होगा तो प्रशासन देगा। इसके लिए हेल्पडिस्क स्थापित किया जाएगा। बता दे कि हेल्पडेस्क में होटल्स की तरफ से एक व्यक्ति व प्रशासन की तरफ से एक नोडल अधिकारी दिया जाएगा। जो निर्देश जारी करेगा।