Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। जहाँ पर वो महाराष्ट्र के उद्योपतियों और फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों से मिलकर निवेश की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। कल सीएम योगी ने शाम राजभवन जाकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और ऐक्टर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। इसके अलावा खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार भी थे।

राज भवन में राज्यपाल कोश्यारी ने उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की एक मूर्ति भेंट की हैं। होटल ताज में अक्षय कुमार से सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग के विकास पर चर्चा की हैं। सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- उत्तर भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि एक दौर था जब उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। तो उनकी हंसी उड़ाई जाती थी। लेकिन अब अपनी पहचान छुपानी नहीं पड़ती हैं।

लोग गर्व से बताते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और नीतिगत सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि एक वो भी दौर था जब हर तीन-चार दिनों में कोई ना कोई दंगा हुआ करता था। लेकिन अब पाँच साल हो गए हैं और एक भी दंगा नहीं हुआ हैं। योगी आदित्यनाथ नोएडा में मुंबई की फिल्म सिटी की तर्ज पर एक बड़ा फिल्म उद्योग स्थापित करने के लिए उन्होने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से की बात हैं। मुंबई में चुनिंदा उद्योगपतियों से मिलकर अगले महीने लखनऊ में होने जा रहे इन्वेस्टर्स ग्लोबल समिट को लेकर चर्चा किया हैं। अब देखने लायक होगा कि कितने उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करते हैं। लेकिन यूपी की राजधानी में होने वाले ग्लोबल समिट को लेकर सीएम योगी व उनके मंत्रियों ने अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।