Uttar Pradesh, Ram Mandir : अयोध्या में कई सारो के मशक्त के बाद अब कही जाकर रामलल्ला अपने जन्मस्थान पर भव्य मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं। मंदिर के निर्माण कार्य में काफी चीजो का ख्याल रखा जा रहा हैं। तथा मंदिर के निर्माण में एक से बढ़कर एक अच्छी-अच्छी चीजो का प्रयोग किया जा रहा हैं। तो वहीं नेपाल सरकार द्वारा अयोध्या राम मंदिर के लिए शालिग्राम शिलाखंड (Shaligram Shilakhand) आ रहा हैं। जो नेपाल की काली गंडक नदी से निकली हैं। छह करोड़ वर्ष पुरानी 26 टन और 14 टन की शालिग्राम पत्थर देवशिला रथ शाम चार बजे कुशीनगर (Kushinagar) से गोरखपुर (Gorkhpur) आएगा। जहाँ योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज गोरखपुर के दौरे पर आए हुए हैं।

बता दे कि नेपाल से कुशीनगर होते हुए देव शिलाएं शाम 5 बजे गोरखपुर मंदिर पहुँचेगी। जिसका भव्य रूप से स्वागत पीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। देव शिलाओं के साथ 100 संत और प्रबुद्ध जन भी आ रहे हैं। बुधवार को सीएम योगीआदित्यनाथ पूजा-अर्चन के बाद सुबह 07.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना करवा देंगे। बता दे कि अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर में भगवान राम व माता सीता की प्रतिमा के लिए ये शिलाऐं लाई जा रही हैं।

इस शिला का नाम शालिग्राम शिलाखंड हैं। जोकि नेपाल की गंडक नदी से प्राप्त हुई थी। इन शालीग्राम को भगवान विष्णु की प्रतिमूर्ति माना जाता हैं। इसी से मंदिरो व घरो में पूजे जाने वाले शालीग्राम यानि ठाकुर जी बनाए जाते हैं। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि के प्रयास करने की वजह से ये दोनो शिलाऐं भारत लाई जा रही हैं।