UP में बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने बदला स्कूलो का समय

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम में बदलाव हुआ हैं। जहाँ दोपहर के समय घनघोर कोहरा व ठंड रहती हैं तो वहीं दोपहर में हल्की धूप के साथ मौसम सहीं हो जाता हैं। पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखी गयी हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसके चलते यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रशासन द्वारा स्कूलो के समय को लेकर निर्देश जारी किया गया हैं।
बता दे कि राजधानी लखनऊ में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी स्कूलों की समय सारणी में बदलाव के निर्देश जारी किया हैं। बता दे कि इस निर्देशानुसार अब लखनऊ के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्ता, मान्यता प्राप्त व समस्त बोर्ड के स्कूलों का संचालन 21 दिसंबर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस समय सारणी के अनुसार सभी देश 31 दिसम्बर तक चलेगे।
उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए ठंड के मामले देखते हुए लखनऊ ही नहीं गाजियाबाद और उन्नाव में भी स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है. जहां गाजियाबाद में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को सुबह नौ बजे से खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिस तरह से ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उसको देखते हुए यही कहा जा सकता हैं कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के अन्य शहरो में भी स्कूलो की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। ताकि बच्चो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।