Ganga Vilas Cruise Launch: देश को आज से फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से लैस 'गंगा विलास क्रूज' के रूप में एक नई सौगात पीएम मोदी द्वारा दी गई हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज शुक्रवार को वर्चुअली दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को हरी झंडी दिखा दी हैं। बता दे कि यूपी के काशी से असम के बोगीबील तक यह क्रूज 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का आज रवाना किया गया हैं। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता आने वाला हैं।

UP, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, बांग्लादेश से होकर डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इसके जरिए अब पानी की लहरों पर सवार होकर भी आसानी से भारत दर्शन किया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज, 'एमवी गंगा विलास' को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसके जरिए ना केवल पर्यटन का ही अपितु व्यापार का भी रास्ता खुलेगा। तो वहीं केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन दुनिया की रिवर क्रूज के इतिहास में लिखा जाएगा क्योंकि ये दुनिया का सबसे लंबा सफर तय करेगा।