Akshay Kumar ने शेयर किया सोशल मीडिया पर एक वीडियो, जिसमें उन्होने खुद का उड़ाया मजाक और लिखा- Key to happiness : to be able to laugh at yourself. And on that note, here's an act which is a result of sheer boredom, hope it makes you laugh. Please do laugh, it was actually painful And Happy #WorldLaughterDay, जिसे देख फैंस हुए हँसी से लोट-पोट

आज वर्ल्ड लॉफ्टर डे पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद का मजाक उड़ातो हुए वीडियो शेयर किया। जिसमें वो अजीब-अजीब तरह के faces बना रहे हैं। जिसें देख उनके फैंस खुद की हँसी नहीं रोक पाये।

क्यो मनाया जाता हैं World Laughter Day-

वर्ल्ड लॉफटर-डे का प्रथम आयोजन 11 जनवरी, 1998 को मुंबई में किया गया था। इसकी स्थापना का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को जाता है। इन्होने ही 'विश्व हास्य दिवस' का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सदभाव के उद्देश्य से किया था। विश्व हास्य दिवस वर्ल्ड में हर साल मई (May) माह के प्रथम रविवार को मनाया जाता हैं।

हँसना सबके लिए बहुत ही जरूरी हैं, यही वजह हैं, कि जगह-जगह पर लॉफ्टर क्लब बनाये जाते हैं। ताकि लोग अपनी जिंदगी के कुछ पल हँसी से गुजार सके। दिल से हंसना किसी दवा से कम नहीं हैं। ऐसा कहा जाता हैं, जो लोग दिल से हँसते हैं, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं और उन्हें किसी प्रकार की बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। क्योकि हँसते वक्त व्यक्ति अपनी सारी परेशानियाँ भूल जाता हैं। और रिलेक्स फील करता हैं।

हँसने से तनाव भी कम होता है तथा रक्त संचार तीव्र होता हैं। मनोवैज्ञानिक भी लोगो को हँसने की सलाह देते हैं। हँसने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं जैसे कि-

1. ब्लड पेशर कम होता हैं।

2. क्रोध भी कम आता हैं।

3. माँसपेशियों में अत्याधिक खिचाव नहीं रहता हैं।

4. दिमाग की भी एक प्रकार की एक्सरसाइज हो जाती हैं।

इसलिए कहा जाता हैं, स्वंय हँसिये और दूसरो को भी हँसाईये।