UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडियट (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 89.58 पर्सेन्ट स्टूडेंट पास हुए हैं। हाईस्कूल में प्राची निगम 98.50 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा का पास प्रतिशत 82.60 रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.87 प्रतिशंत अंको के साथ टॉप किया है।

इन वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट-

यूपी बोर्ड दसवीं और बाहरवीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। आप इन वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड १०वीं व १२वीं टॉपर-

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार अपराह्न जारी कर दिया गया। इसमें श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर की हाईस्कूल की छात्रा नाइला उबेद 97.67 फीसदी अंक और प्रतिभा एसएनआईसी नारायणी देवा की इंटरमीडिएट की छात्रा सुनाक्षी श्रीवास्तव 97.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनीं।

इसके अलावा अन्य कॉलेज के मेधावियों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन कर 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर जिले के साथ प्रदेश की टॉपटेन सूची में अपना स्थान बनाया। परीक्षा परिणाम के बाद कॉलेज से लेकर मेधावियों के घर तक जश्न का माहौल रहा। आज परीक्षा परिणाम को लेकर कॉलेजों में सुबह से ही तैयारियां थी। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही विद्यालयों की रौनक बढ़ती गई।

कॉलेज प्रबंधकों में अपने विद्यालय के परीक्षा से ज्यादा चिंता दूसरे विद्यालय के परीक्षा परिणाम के प्रति दिखी। सभी एक दूसरे से जिले में सबसे अधिक प्रतिशत किस कॉलेज का रहा यह जानने का उत्सुक थे। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम किशोर शुक्ला व प्रधानाचार्य मुदिता पाठक ने मेधावियों का सम्मान किया। वहीं श्री सांई इंटर कॉलेज में प्रबंधक नवनीत तिवारी व सुरेंद्र वर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया। इसी प्रकार अन्य कॉलेजों में मेधावियों को सम्मानित किया गया।

बोर्ड के इतिहास में रिकॉर्ड दर्ज-

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च 2024 से शुरू हुआ था। जोकि काफी तेजी से चेक कर लिया गया। यूपी बोर्ड के इतिहास में साल 2024 में सबसे जल्दी रिजल्ट घोषित कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इससे पहले 2023 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था।

साभार- नूस्ट्रक समाचार